विजयी लय हासिल करने की कोशिश करेगा Mumbai Indians, राजस्थान रॉयल्स से होगी भिंड़त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 28, 2021

नयी दिल्ली। मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियन्स गुरुवार को यहां राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में मध्यक्रम की अपनी कमजोरियों को दूर करके विजयी लय हासिल करने की कोशिश करेगा। मुंबई लगातार दो मैच गंवाने के बाद इस मैच में उतरेगा।पिछले मैच में उसे पंजाब किंग्स के हाथों नौ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था और अब वह दिल्ली चरण में नये सिरे से शुरुआत करना चाहेगा। संजू सैमसन की अगुवाई वाले राजस्थान ने अब तक टूर्नामेंट में तीन मैच गंवाये हैं तथा वह पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ छह विकेट की जीत के प्रदर्शन को ही दोहराने का प्रयास करेगा। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा (201 रन) ने अच्छी शुरुआत की है लेकिन वह अब तक बड़ी पारी नहीं खेल पाये हैं।

रॉयल्स अभी तक अदद सलामी जोड़ी तय नहीं कर पाया है। मनन वोहरा (42 रन) और यशस्वी जायसवाल (22 रन) बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं। इंग्लैंड के जोस बटलर को भी बड़ी पारी खेलने की जरूरत है जबकि कप्तान सैमसन (187) को अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाये रखनी होगी। शिवम दुबे, डेविड मिलर और रियान पराग को भी महत्वपूर्ण योगदान देना होगा। आलराउंडर क्रिस मौरिस (नौ विकेट और 48 रन) पर फिर से अपनी बड़ी कीमत को सही साबित करने का दबाव होगा। गेंदबाजी में बायें हाथ के तेज गेंदबाज चेतन सकारिया (सात विकेट) ने अहम भूमिका निभायी है जबकि जयदेव उनादकट (चार विकेट) और मुस्ताफिजुर रहमान (चार विकेट) ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। बायें हाथ के इन तीनों तेज गेंदबाजों के अलावा मौरिस को भी अपने प्रदर्शन में निरंतरता रखनी होगी।

इसे भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री का बड़ा बयान, IPL में भाग ले रहे खिलाड़ियों को खुद करना होगा स्वदेश लौटने का इंतजाम

लेग स्पिनर राहुल तेवतिया ने पांच मैचों में केवल एक विकेट हासिल किया है जबकि एक अन्य लेग स्पिनर श्रेयस गोपाल दो मैचों में कोई विकेट नहीं ले पाये। यह मैच दोपहर बाद खेला जाएगा और इसलिए ओस का मसला नहीं होगा। टीमें इस प्रकार हैं : मुंबई इंडियन्स : रोहित शर्मा, एडम मिल्ने, आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, अनुकुल रॉय, अर्जुन तेंदुलकर, क्रिस लिन, धवल कुलकर्णी, हार्दिक पंड्या, इशान किशन, जेम्स नीशाम, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, मार्को जानसेन, मोहसिन खान, नाथन कूल्टर नाइल, पीयूष चावला, क्विंटन डिकॉक, राहुल चाहर, सौरभ तिवारी, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट, युद्धवीर सिंह। राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, मनन वोहरा, अनुज रावत, रियान पराग, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, महिपाल लोमरोर, श्रेयस गोपाल, मयंक मारकंडे, जयदेव उनादकट, कार्तिक त्यागी शिवम दुबे, क्रिस मौरिस, मुस्ताफिजुर रहमान, चेतन सकारिया, केसी करियप्पा, कुलदीप यादव, आकाश सिंह। मैच दोपहर बाद तीन बजकर 30 मिनट से खेला जाएगा।

प्रमुख खबरें

Donald Trump का दावा, ईरान से युद्ध खत्म करने के लिए Israel भी नए समझौते को तैयार

Andhra Pradesh में Godavari नदी का जलस्तर घटा, बैराज पर पानी का भारी प्रवाह जारी

Pranab Dole पर रासुका लगाने को लेकर असम सरकार पर बरसी Congress

Denmark की तर्ज पर मानसिक स्वास्थ्य बेहतर करने के लिए प्रकृति के बीच बिताएं कुछ पल