Mumbai International Film Festival का 15 से 21 जून तक होगा आयोजन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 08, 2024

मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (एमआईएफएफ) का 18वां संस्करण 15 से 21 जून तक मुंबई में आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण सचिव संजय जाजू ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इसके अलावा, एमआईएफएफ के तहत दिल्ली के सिरीफोर्ट ऑडिटोरियम, चेन्नई के टैगोर फिल्म सेंटर, पुणे के एनएफएआई ऑडिटोरियम और कोलकाता के एसआरएफटीआई ऑडिटोरियम में भी फिल्में दिखाई जाएंगी।

मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव वृत्त चित्र फिल्म जगत का प्रमुख अंतरराष्ट्रीय आयोजन बन गया है। इसकी 1990 में शुरूआत की गई थी और तब से हर दो साल में इसका आयोजन किया जाता है। इस बार महोत्सव की शुरुआत ‘नेशनल जियोग्राफिक’ के वृत्तचित्र ‘बिली एंड मौली: एन ओटर लव स्टोरी’ के प्रदर्शन से होगी।

प्रमुख खबरें

Asian Games में Pakistan को हराने के बाद बोले Harmanpreet Singh, ऐसी गलतियों की गुंजाइश नहीं

अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में

Hyundai Motor India की कुल Sales 10.8 Percent बढ़ी, जुलाई का रिकॉर्ड भी तोड़ा

Bihar में नए उद्योगों के 25 प्रतिशत उत्पाद खरीदेगी राज्य सरकार: Samrat Choudhary