मुंबई को आरसीबी के खिलाफ हार्दिक पांड्या की वापसी की उम्मीद: जहीर खान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 25, 2021

दुबई। मुंबई इंडियंस के क्रिकेट संचालन निदेशक जहीर खान ने शनिवार को उम्मीद जतायी कि अनुभवी हरफनमौला हार्दिक पांड्या रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ रविवार को टीम के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच के लिए फिट हो जाएंगे। हार्दिक यूएई में लीग के दूसरे चरण के शुरू होने के बाद फिटनेस समस्या के कारण टीम के दोनों मैचों से बाहर रहे हैं। मुंबई की टीम को इन मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। जहीर को हालांकि उम्मीद है कि हार्दिक रविवार को अंतिम एकादश में जगह बनाने में सफल रहेंगे।

इसे भी पढ़ें: भोपाल एम्स के डिप्टी डायरेक्टर को सीबीआई में रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि आप जानते हैं, आईपीएल एक बहुत ही प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट है, इसलिए टीमें हमेशा एक-दूसरे से मुकाबला करने की कोशिश कर रही हैं और वे अपनी तैयारी में होशियार हो रही हैं और इन दिनों हर टीम हर दूसरी टीम का विश्लेषण कर रही है। ऐसे में हमे हर मामले में शीर्ष पर होना होगा।’’ जहीर को उम्मीद है कि टीम का मध्यक्रम जल्द ही लय हासिल कर अपने चिर-परिचित अंदाज में बल्लेबाजी करेगा। उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप स्कोर कार्ड को देखे जो यह परेशानी का विषय है। लेकिन मैं इसे चिंता की तरह नहीं देख रहा हूं। आप जब लय हासिल करते है तो एक साथ कई मैच जीतते है।

प्रमुख खबरें

Chittorgarh में 4 करोड़ का गांजा बरामद, तीन ट्रकों के साथ 7 तस्कर पकड़े गए

Asian Games में भारत का Surfing डेब्यू, पहले दौर की हीट में Sugar Shanti और Kamali Prakash पिछड़ीं

कर्नाटक: BJP नेता R Ashok ने सूखा राहत राशि को बताया अपर्याप्त, कर्ज माफी की उठाई मांग

लोकतंत्र को नादिरशाही में बदलने में जुटी मोदी सरकार: Ashok Gehlot का बड़ा आरोप