Mumbai: फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल कर हंगरी जाने के आरोप में नेपाल की महिला गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 12, 2024

मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नेपाल की रहने वाली 31 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया गया है जो फर्जी पासपोर्ट के आधार पर हंगरी जाने का प्रयास कर रही थी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जब अधिकारियों ने उससे पूछताछ की तो वह स्पष्ट जवाब नहीं दे पाई थी। उन्होंने बताया कि मामले में आगे की जांच के लिए महिला को स्थानीय पुलिस थाने लाया गया, जहां यह पता चला कि उसने कोलकाता में फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर पासपोर्ट बनवाया था।

अधिकारी ने बताया कि महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और पासपोर्ट अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बीच MEA का बड़ा एक्शन, Iran से 1862 भारतीयों की सुरक्षित वापसी में मदद की

CM Nishant Kumar के नारों पर Nitish की मुस्कान, क्या Bihar में पक रही है कोई Political खिचड़ी?

नजफगढ़ का ‘प्रिंस’: जिसने आईपीएल का सपना पूरा करने के लिए कांस्टेबल की परीक्षा छोड़ दी थी

घुसपैठ से ध्यान भटकाने का खेल? Nishikant Dubey का आरोप- TMC ने Pakistan से दिलवाया बयान