Shah Rukh Khan के घर के बाहर भारी संख्या में Mumbai Police तैनात, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, फैंस हुए परेशान

By एकता | Aug 27, 2023

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'जवान' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इन सब के बीच अभिनेता के घर के बाहर की कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिन्होंने उनके फैंस की चिंता को बढ़ा दिया है। दरअसल, रविवार को सोशल मीडिया पर शाहरुख के घर 'मन्नत' के बाहर की कुछ वीडियो शेयर की गयी। इन वीडियो में, भारी संख्या में मुंबई पुलिस अभिनेता के घर के बाहर पहरा देती नजर आ रही है। आमतौर पर जहाँ फैंस की लाइन लगी रहती थी, वहां इतनी पुलिस देखकर लोगों का हैरान होना लाजमी था। हालाँकि, वीडियो के वायरल होने के थोड़ी देर बाद मामले की सच्चाई सामने आई, जिसके बाद अभिनेता के चाहनेवालों ने राहत की सांस ली।

शाहरुख़ खान के घर के बाहर रविवार को भारी संख्या में मुंबई पुलिस जमा हुई थी। पुलिस प्रदर्शनकारियो को रोकने के लिए जमा हुई थी, जो ऑनलाइन गेमिंग और युवाओं पर इसके बढ़ते प्रभाव के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए अभिनेता के घर के बाहर एकत्र हुए थे। बता दें, किंग खान समेत कई अन्य बॉलीवुड कलाकार जंगली रम्मी और ज़ूपी जैसे ऑनलाइन गेमिंग का विज्ञापन करते हैं, जिसके चलते उनके घर के बाहर प्रदर्शन का आयोजन किया गया। ये आयोजन अनटच यूथ फाउंडेशन ने किया था।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इसे भी पढ़ें: Malaika Arora की टीशर्ट पर लिखा Lets Fall Apart कोट, Arjun Kapoor संग ब्रेकअप की अफवाहें तेज

फाउंडेशन ने प्रदर्शन करने की बताई वजह

अनटच यूथ फाउंडेशन के आधिकारिक बयान में विरोध के पीछे की भावना व्यक्त की गई। अपने इस बयान में फाउंडेशन ने सामाजिक गुमराही का कारण बन रहे विज्ञापनों और इनमें प्रसिद्ध अभिनेताओं और अभिनेत्रियों की भूमिका पर प्रकाश डाला है। अनटच इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष कृष्णचंद्र अदल ने कहा, 'प्रसिद्ध अभिनेता और अभिनेत्रियाँ इन विज्ञापनों में काम करते हैं और वे समाज को गुमराह करने की दिशा में काम कर रहे हैं। अनटच इंडिया फाउंडेशन की ओर से शाहरुख खान के मन्नत बंगले के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। नई पीढ़ी जंगली रम्मी खेलने में शामिल है। अगर कोई जंगली रम्मी या बाहरी जुआ खेल रहा है तो पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर लेती है, लेकिन ऑनलाइन गेम का प्रचार करने वाले बड़े बॉलीवुड सितारे युवा पीढ़ी को गुमराह कर रहे हैं।'

प्रमुख खबरें

महंगाई का बड़ा झटका! कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹993 महंगा, दिल्ली में कीमत ₹3000 के पार | Commercial LPG Price Hike

Jabalpur Cruise Accident | मध्य प्रदेश के जबलपुर में क्रूज़ बोट पलटने से छह की मौत, 15 को बचाया गया, बचाव अभियान जारी

अंधेरी कोठरी, बीमारी और 16 महीने का इंतजार... Pakistani जेल में इमरान खान की दयनीय हालत, मांग रहे रिहाई की भीख

Europe का बड़ा फैसला, अब बिना Charger मिलेगा Laptop, ग्राहकों के बचेंगे हजारों रुपये