Malaika Arora की टीशर्ट पर लिखा Lets Fall Apart कोट, Arjun Kapoor संग ब्रेकअप की अफवाहें तेज

Malaika Arora
Instagram
एकता । Aug 27 2023 1:12PM

मलाइका की टी-शर्ट पर एक स्माइल वाला इमोजी बना हुआ था। इस इमोजी के बगल में 'चलो अलग हो जाएं' लिखा था। ब्रेकअप की अफवाहों के बीच अभिनेत्री का ऐसे संदेश वाली टी-शर्ट पहनकर मुंबई में घूमना लोगों को खटक गया। अभिनेत्री की तस्वीरों पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी।

बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में खबर आयी थी कि अभिनेत्री का उनके बॉयफ्रेंड और अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप हो गया है। हालाँकि, ये पहली बार नहीं है कि दोनों कलाकारों के ब्रेकअप की अफवाहें सोशल मीडिया पर उड़ रही हैं। लेकिन इस बार अभिनेत्री के सोशल मीडिया पोस्ट यूजर्स को हैरान कर रहे हैं। मलाइका बीते कुछ दिनों से बड़े ही रहस्यमयी संदेश सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही थी। लेकिन अब वह अपने रहस्यमयी संदेश के साथ मुंबई की गलियों में स्पॉट हुईं। अभिनेत्री की सामने आई लेटेस्ट तस्वीरों ने उनके फैंस को उलझन में डाल दिया है।

इसे भी पढ़ें: Adil Khan Durrani ने लिया Rakhi Sawant से इंतकाम! सारे अकाउंट किए हैक, मीडिया के सामने गिड़गिड़ा कर रोई ड्रामा क्वीन

मलाइका अरोड़ा को बीते दिनों मुंबई के एक आई क्लिनिक के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्होंने सफेद रंग का को-ऑर्ड सेट पहना हुआ था। अभिनेत्री की टी-शर्ट पर लिखे एक संदेश ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी और आकर्षित किया। मलाइका की टी-शर्ट पर एक स्माइल वाला इमोजी बना हुआ था। इस इमोजी के बगल में 'चलो अलग हो जाएं' (Let's Fall Apart) लिखा था। ब्रेकअप की अफवाहों के बीच अभिनेत्री का ऐसे संदेश वाली टी-शर्ट पहनकर मुंबई में घूमना लोगों को खटक गया। अभिनेत्री की तस्वीरों पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा, 'मलाइका के लिए बुरा लग रहा है।' एक अन्य ने लिखा, 'लगता है ब्रेकअप हो गया।'

इसे भी पढ़ें: Most Expensive Indian Films | किसी ने कटाई नाक तो किसी ने कमाये करोड़ो! भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे बड़े बजट की 10 फिल्में

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की ब्रेकअप की अफवाहें उस समय शुरू हुई जब अभिनेता ने वीकेंड पर अपनी अकेले की तस्वीरें साझा की। इसके बाद अभिनेत्री को सिंगर एपी ढिल्लों की पार्टी में अकेले स्पॉट किया गया। इसके बाद दोनों के अलग होने की ख़बरों ने आग पकड़ ली। अब सबसे ताजा खबर में सामने आया है कि मलाइका ने अर्जुन के परिवार के सभी लोगों को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। अभिनेत्री ने अंशुला कपूर, बोनी कपूर और जान्हवी कपूर सहित अन्य परिवार के लोगों को अनफॉलो किया है। अब सिर्फ अर्जुन उनकी फॉलो लिस्ट में शामिल हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़