सुशांत की मौत के पीछे का कारण खंगाल रही है मुंबई पुलिस! दोस्तों सहित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती का बयान दर्ज

By रेनू तिवारी | Jun 18, 2020

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं हैं। 14 जून 2020 को उनकी मौत हो गयी। वह 34 साल के थे और बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में से एक। सुशांत की मौत का कारण सुसाइड करना माना जा रहा हैं लेकिन पुलिस हर एंगल से तलाश कर रही हैं। सुशांत के घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। घर में कुछ डिप्रेशन की दवाईयां मिली थी जिसके बाद ये कहा जा रहा था कि सुशांत सिंह ने डिप्रेशन में सुसाइड की हैं। यह बात कितनी सच हैं और कितनी झूठी यह अभी तय नहीं है। पुलिस डिप्रेशन के कारणों की भी तलाश कर रही हैं। पुलिस को शक है कि कहीं सुशांत को कोई टॉर्चर तो नहीं कर रहा था। सुशांत के परिवार और दोस्तों से कैसे संबंध थे। पुलित हर तरह से जांच कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें: सुशांत की मौत के मामले में करण जौहर, सलमान खान, संजय लीला भंसाली समेत 8 हस्तियों पर चलेगा मुकदमा

सूत्र ने बताया कि पुलिस कुछ प्रोडक्शन हाउस के लोगों को भी पूछताछ के लिए बुला सकती है। गौरतलब है कि राजपूत ने 14 जून को बांद्रा में अपने अपार्टमेंट में आत्महत्या कर ली थी। उनके पिता के के सिंह ने पुलिस को बताया कि वह और परिवार के अन्य सदस्य राजपूत के अवसाद के पीछे की वजह नहीं जानते। इससे पहले महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देखमुख ने कहा था कि मुंबई पुलिस ‘‘पेशेवर प्रतिद्वंद्विता’’ के पहलू से भी जांच करेगी जिसे इस आत्महत्या की कथित वजह बताया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

CWG 2026 जश्न के बीच भारत का गलत नक्शा देखकर भड़कीं Lovlina Borgohain, रेस्टोरेंट से की शिकायत

Broad Peak से बरामद हुआ Nims Dai का शव, बचाव टीम ने शुरू किया शवों को नीचे लाने का काम

Mirabai Chanu और CWG Medalists का IGI Airport पर भव्य स्वागत: अब Asian Games में तिरंगा लहराने की तैयारी

IndiGo Global Ambitions: ए350 विमानों से अंतरराष्ट्रीय बाजार में विस्तार करेंगे Willie Walsh और राहुल भाटिया