Mumbai Police को लोकल ट्रेनों में सीरियल बम धमाकों की धमकी मिली, आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 06, 2023

मुंबई। मुंबई पुलिस ने रविवार को लोकल ट्रेन में सीरियल बम विस्फोट होने की चेतावनी देने वाले युवक को पकड़ लिया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने कथित तौर पर धमकी भरा फोन करने के आरोप में जुहू इलाके से 25 वर्षीय एक युवक को हिरासत में लिया। अधिकारी ने बताया कि उन्हें संदेह है कि व्यक्ति ने नशे की हालत में फोन किया था। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह पुलिस नियंत्रण कक्ष को एक फोन आया था, जिसमें व्यक्ति ने दावा किया कि मुंबई की एक लोकल ट्रेन में बम लगाया गया है और उसमें सीरियल बम विस्फोट होने वाला है।

प्रमुख खबरें

Odisha के गंजाम में बाल श्रम छापे में पुलिस को रोकने पर BJYM नेता गिरफ्तार

Oris Infrastructure के MD Amit Gupta गिरफ्तार, मुंबई पुलिस ने अमृतसर से पकड़ा

Ahmedabad Airport पर 83.14 लाख की Gold Chain जब्त, शारजाह से आई महिला गिरफ्तार

Gujarat में नेतृत्व परिवर्तन की भ्रामक पोस्ट पर FIR, पत्रकार पवन त्यागी पर केस