मुंबई पुलिस ने पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह पर किया केस दर्ज़, कारोबारी से 15 करोड़ की उगाही की साजिश का आरोप

By अभिनय आकाश | Jul 23, 2021

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर और डीजी होमगार्ड परमबीर सिंह की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। मुंबई पुलिस ने अपने ही पूर्व कमिश्नर के खिलाफ मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है। शिकायत करने वाले बिल्डर का आरोप है कि उनके खिलाफ कुछ केस और शिकायतें पुलिस के पास थीं। उन्हीं का निपटारा करने के बदले में परमबीर सिंह की ओर से 15 करोड़ रुपये की डिमांड की गई थी। बताया जा रहा है कि परमबीर सिंह समेत आठ लोगों को आरोपी बनाया गया है और दर्जनों धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

आठ आरोपियों में से छह पुलिस कर्मी हैं और इनमें डीसीपी अकबर पठान का नाम भी शामिल है। ऐसे में अब परमबीर सिंह पर गिरफ्तारी की भी तलवार लटक रही है। बता दें कि परमबीर सिंह, जो वर्तमान में महाराष्ट्र होमगार्ड्स के डीजी हैं, मई से 'छुट्टी पर' हैं।

गौरतलब है कि परमबीर सिंह ने राज्य के गृह मंत्री रहे अनिल देशमुख के खिलाफ शिकायत की थी। जिसमें सौ करोड़ की वसूली रैकेट चलाने का आरोप था। 

प्रमुख खबरें

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand

भारत-अमेरिका Trade Pact साल के अंत तक हो पूरा, USIBC ने दोनों सरकारों से की मांग

CWI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के Contract में 25% कटौती और Super50 टूर्नामेंट पर लगाई रोक

नेपाल में भारी बारिश के बाद Bihar में अलर्ट, गंडक और कोसी तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी