Mumbai Prostitution Racket Busted | देह व्यापार कराने के आरोप में महिला गिरफ्तार, छापेमारी में तीन लड़कियों को बचाया गया

By रेनू तिवारी | Jun 20, 2025

मुंबई पुलिस ने एक बड़े देह व्यापार गिरोह का पर्दाफाश किया है। मुंबई में काफी समय से देह व्यापार से जुड़ी कई वारदातें सामने आ रही है। अप पुलिस एकअशन में आ गयी है और देह व्यापार गिरोह की जड़े काटने पर उतारू हो गयी है। पुलिस ने मिली सूचना के बाद एक प्लानिंग के तहत एक महिला को गिरफ्तार किया है। इस महिला के जरिए पुलिस पूरे गिरोह

मुंबई पुलिस ने पश्चिमी उपनगर में स्थित एक रेस्टोरेंट पर छापेमारी कर एक महिला को देह व्यापार गिरोह संचालित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में एक नाबालिग लड़की समेत तीन महिलाओं को बचाया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: हैदराबाद में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर इजरायल विरोधी प्रदर्शन, कई हिरासत में लिए गए

अधिकारी के अनुसार, अपराध शाखा को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर बृहस्पतिवार देर रात मलाड (पश्चिम) के चिंचोली बुंदर रोड पर स्थित एक रेस्टोरेंट पर छापा मारा गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जाल बिछाकर एक फर्जी ग्राहक की मदद से आरोपी महिला को रंगे हाथों पकड़ा और मौके से एक नाबालिग लड़की और दो महिलाओं को बचाया। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है