मुंबई में अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान, मौसम विभाग ने 24 घंटे के लिए जारी किया रेड अलर्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 04, 2020

मुंबई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार देर शाम मुंबई, रत्नागिरि और रायगड में अगले 24 घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए अत्यधिक भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को पालघर, मुंबई, ठाणे और रायगड में कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने की आशंका है। इससे पहले विभाग ने मुंबई और आसपास के आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को मूसलाधार बारिश का अनुमान लगाते हुए कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा से अत्यधिक भारी वर्षा का अनुमान जताया था। शुक्रवार देर रात मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अगले 24 घंटे, यानि तीन और चार जुलाई के बीच, मुंबई, रायगड और रत्नागिरि के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। कुछ जगहों पर मूसलाधार बारिश होने की आशंका है।’’ 

प्रमुख खबरें

AI Startup Perplexity में निवेश की तैयारी में Nvidia, 30 अरब डॉलर के पार पहुंचेगा कंपनी का Valuation

TCS और Porsche के बीच ₹14,000 करोड़ की Strategic Partnership, ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग में आएगा बड़ा बदलाव

FIH World Cup: Argentina से हारकर India सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर, टूटा भारत का सपना।

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!