मुंबई में अभी लागू रहेंगे श्रेणी-3 के प्रतिबंध, बीएमसी ने दी जानकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 12, 2021

मुंबई। मुंबई अगले आदेश तक कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर लागूप्रतिबंधों को कम करने की महाराष्ट्र सरकार की योजना की तीसरी श्रेणी में बना रहेगा। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने शुक्रवार रात यह जानकारी दी। बीएमसी के मुताबिक कोविड-19 संबंधी नियमों को लागू कराने में आ रही परेशानियों को ध्यान में रखते हुए पांच जून 2021 को जारी किए गए दिशा-निर्देश अब भी मुंबई में लागू रहेंगे। मुंबई में कोरोना की संक्रमण दर घटकर 4.40 प्रतिशत हो गयी है जबकि अस्पतालों में ऑक्सीजन युक्त करीब 27.12 फीसदी बिस्तरों पर मरीज हैं।

प्रमुख खबरें

Parvinder Singh Jhota Murder Case: सीबीआई ने संभाली जांच, पंजाब में नशा विरोधी कार्यकर्ता की हत्या पर गरमाई राजनीति

Asian Para Games: प्रवीण कुमार ने हाई जंप में रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड

Asian Para Games: शीतल देवी और पायल नाग ने जीता कंपाउंड तीरंदाजी में रजत पदक

Mali के Menaka में Islamic State से जुड़े आतंकियों ने बरपाया कहर, 48 नागरिकों की हत्या