IPL में उम्मीदें बरकरार रखने के लिये चेन्नई से भिड़ेगा मुंबई, रोहित को खेलनी होगी बड़ी पारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 20, 2022

नवी मुंबई। लगातार छह हार के बाद बाहर होने की कगार पर पहुंची मुंबई इंडियन्स की टीम गुरुवार को यहां चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत दर्ज करके इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपनी उम्मीदें बरकरार रखने की कोशिश करेगी। पांच बार की चैम्पियन मुंबई की टीम ने इस सत्र में एक भी मैच नहीं जीता है और गुरुवार को हारने पर वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। मौजूदा चैंपियन चेन्नई की स्थिति भी अच्छी नहीं है और वह अंकतालिका में सबसे निचले स्थान पर स्थित मुंबई से केवल एक पायदान ऊपर है। उसकी टीम को भी छह मैचों में से पांच में हार का सामना करना पड़ा है और गुरुवार को हार से वह बाहर होने के कगार पर पहुंच जाएगी। मुंबई के लिए सबसे बड़ी चिंता कप्तान रोहित शर्मा की फॉर्म है, जिन्होंने छह मैचों में केवल 114 रन बनाए हैं। मुंबई को अगर लक्ष्य का पीछा करना है या पहले खेलते हुए बड़ा स्कोर बनाना है तो रोहित को बड़ी पारी खेलनी होगी। युवा बल्लेबाज ईशान किशन भी अपनी 15.25 करोड़ रुपये की मोटी कीमत को सही साबित नहीं कर पाये हैं। उन्होंने छह मैचों में दो अर्धशतकों की मदद से 191 रन बनाये हैं।

इसे भी पढ़ें: IPL 2022: केएल राहुल को लगा झटका, आचार संहिता के उल्लंघन के लिये लगा भारी जुर्माना

दुबे को मध्यक्रम में अंबाती रायुडु और मोईन अली के साथ मिलकर अधिक जिम्मेदारी निभाने की जरूरत है। कप्तान रविंद्र जडेजा और महेंद्र सिंह धोनी फिनिशर की निभा सकते हैं। जडेजा वास्तव में गेंदबाजी में खतरनाक नहीं दिख रहे हैं और अगर उनकी टीम को मुंबई के बल्लेबाजों को रोकना है तो उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है। ड्वेन ब्रावो और स्पिनर महेश तीक्ष्णा को छोड़कर चेन्नई के गेंदबाजों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। मुकेश चौधरी रन लुटा रहे हैं जबकि क्रिस जॉर्डन ने भी गुजरात के खिलाफ 58 रन लुटाये थे। दीपक चाहर के बाहर होने और एडम मिल्ने के अभी तक पूरी तरह फिट नहीं हो पाने के कारण चेन्नई का दारोमदार इन्हीं गेंदबाजों पर टिका है। टीम इस प्रकार हैं : मुंबई इंडियन्स : रोहित शर्मा (कप्तान), अनमोलप्रीत सिंह, राहुल बुद्धि, रमनदीप सिंह, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, अर्जुन तेंदुलकर, बासिल थम्पी, ऋतिक शौकीन, जसप्रीत बुमराह, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडे, मुरुगन अश्विन, रिले मेरेडिथ, टाइमल मिल्स, अरशद खान, डेनियल सैम्स, डेवाल्ड ब्रेविस, फैबियन एलन, कीरोन पोलार्ड, संजय यादव, आर्यन जुयाल और ईशान किशन। चेन्नई सुपर किंग्स: रविंद्र जडेजा (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी, मोईन अली, रुतुराज गायकवाड़, ड्वेन ब्रावो, अंबाती रायडू, रॉबिन उथप्पा, मिशेल सेंटनर, क्रिस जॉर्डन, एडम मिल्ने, डेवोन कॉनवे, शिवम दूबे, ड्वेन प्रिटोरियस, महेश तीक्ष्णा, राजवर्धन हैंगरगेकर, तुषार देशपांडे, केएम आसिफ, सी हरि निशांत, एन जगदीसन, सुब्रंशु सेनापति, के भगत वर्मा, प्रशांत सोलंकी, सिमरजीत सिंह, मुकेश चौधरी। मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा।

प्रमुख खबरें

PVR INOX Board Meeting: 31 अगस्त को Share Buyback पर फैसला, निवेशकों को मिल सकता है बड़ा Reward

Sri Lanka Airport पर 55,600 सिगरेट की तस्करी करते दो भारतीय गिरफ्तार

Indian Hockey Team का शर्मनाक प्रदर्शन, World Cup Selection पर दिग्गजों ने उठाए गंभीर सवाल

GCT Grand Finale: R Praggnanandhaa ने Vincent Keymer को रौंदकर फाइनल में बनाई जगह, अब Fabiano Caruana से टक्कर