मुनव्वर फारुकी के ब्रेकअप की खबरें फर्जी, कॉमेडियन का बिग बॉस 16 के लिए पब्लिसिटी स्टंट?

By रेनू तिवारी | Sep 16, 2022

मुनव्वर फारुकी एक स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं और हाल ही में उन्होंने कंगना रनौत का शो लॉक अप भी जीता था। लॉकअप में मुनव्वर फारुकी ने शानदार गेम खेला जिसे जनता ने खूब पसंद किया और आखिरकार शो के विजेता मुनव्वर फारुकी बनें। सोशल मीडिया पर कुछ मीडिया रिपोर्ट्स ने ये दावा किया कि मुनव्वर फारुकी का उनकी गर्लफ्रेंड नाज़िला के साथ ब्रेकअप हो गया है। दोनों ने सोशल मीडिया से एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया हैं। ब्रेकअब के पीछे तरह-तरह के कारण बताए जा रहे थे लेकिन ताजा रिपोर्ट के अनुसार मुनव्वर फारुकी और नाज़िला के ब्रेकअप की खबरें पूरी तरह से अफवाह हैं। 

इसे भी पढ़ें: Justin Bieber ने रद्द किया अपना India Tour, काफी दिनों से बीमार है अमेरिकी सिंगर

बहुत से लोगों ने महसूस किया कि मुनव्वर और नजीला का ब्रेकअप एक पब्लिसिटी स्टंट था। खबरें आ रही है कि मुनव्वर सलमान खान के शो बिग बॉस 16 में नजर आने वाले हैं। लेकिन कॉमेडियन द्वारा स्पष्टीकरण ने सभी अटकलों को साफ करता है। खैर, अगर मुनव्वर के बिग बॉस 16 के घर में प्रवेश करने की खबरें सच होती हैं, तो उन्हें लॉक अप के बाद एक और रियलिटी शो में देखना दिलचस्प होगा। बिग बॉस 16 की बात करें तो यह शो 1 अक्टूबर 2022 से कलर्स टीवी पर प्रसारित होने के लिए पूरी तरह तैयार है। शो में भाग लेने वाले प्रतियोगियों के बारे में कई रिपोर्टें आई हैं, लेकिन निर्माताओं ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

प्रमुख खबरें

लोकतंत्र से खिलवाड़ बंद हो: Arvind Kejriwal का दावा, BJP विरोधी मतदाताओं के Delete हो रहे Vote

CEA V Anantha Nageswaran ने MSME के लिए RBI के NPA नियमों की समीक्षा की मांग की

केरल Assembly में आएगा वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल का विधेयक, VD Satheesan ने दी जानकारी

Kerala High Court ने रद्द किया SIT का फैसला, ED रिपोर्ट पर Vijayan के खिलाफ FIR के निर्देश