मुंडका अग्निकांड: चार मंजिला इमारत का मालिक गिरफ्तारी, 27 में से 8 मृतकों की हुई पहचान, सामने आया पुलिस का बयान

By अनुराग गुप्ता | May 15, 2022

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी मुंडका स्थित चार मंजिला इमारत के मालिक को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि इमारत में शनिवार को भीषण आग लग गई थी। जिसमें कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई और अन्य 12 लोग झुलस गए थे। मृतकों की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट किया जा रहा है। हालांकि 27 में से 8 मृतकों की पहचान हो चुकी है। 

उन्होंने कहा कि चार मंजिला इमारत में जो कंपनी चल रही थी उसके मालिक को भी गिरफ़्तार किया गया है। विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज़ किया गया है। आगे भी जांच होगी, जिसकी भी ग़लती पाई जाएगी उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। 

इसे भी पढ़ें: मुंडका अग्निकांड : लापता सदस्यों की सूचना के इंतजार में व्याकुल परिजन 

मुआवजे का ऐलान

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को घटनास्थल का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि हमने एक हेल्प डेस्क भी लगाया है, परिजनों से संपर्क किया जा रहा है... दिल्ली सरकार की तरफ से मैंने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। जिन लोगों की मौत हुई है, उनके परिवार को 10-10 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। घायलों को 50-50 हज़ार का मुआवजा दिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Supreme Court का SIR पर फैसला अलोकतांत्रिक, पूर्व न्यायाधीश V Gopala Gowda ने रद्द करने की मांग उठाई

HDFC Bank के नए CEO अनूप बागची को पहले साल 43 करोड़ रुपये का पैकेज मिलेगा

Allahabad High Court ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में 38 साल बाद व्यक्ति को किया बरी

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश