सगे भतीजे को दामाद बनाया, भाई बना समधी, मुनीर ने अपनी बेटी का निकाह करवाया

By अभिनय आकाश | Jan 01, 2026

पाकिस्तान में एक शादी की चर्चा हर गली चौराहे पर हो रही है। यह शादी ऐसी थी जो चोरी-छिपे की गई। किसी को कानों कान खबर तक नहीं मिलीपाकिस्तान के फील्ड मार्शल मुल्ला मुनीर ने अपनी तीसरी बेटी का निकाह कर दियापूरे पाकिस्तान में उसे ढंग का दूल्हा नहीं मिला तो अपने सगे भतीजे से ही बेटी का निगाह रच डालाइस्लामिक मान्यता के मुताबिक इसमें कोई गलत बात नहीं हैदरअसल, पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर के लिए निकाह भी उसके कब्जे का प्लान का हिस्सा होता है। अपनी तीसरी बेटी की शादी कर मुनीर ने क्लियर कर दिया है कि उसका जो भी कदम है वो पाकिस्तान को कंट्रोल करने का है। मुल्ला मुनीर की बेटी मनहूर की जिससे शादी हुई है उसका पति भी आर्मी में था और अब आर्मी के कोटे से कमिश्नर है। आपको बता दें मुनीर की बेटी का निकाह जिसके साथ हुआ उसे लेकर पाकिस्तान की आवाम गुस्से में है।

इसे भी पढ़ें: भारत-पाक युद्ध हमने रुकवाया...चीन के दावे पर भड़की कांग्रेस, कहा- हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा का मज़ाक बना दिया

पाकिस्तान के पत्रकार जाहिद गिशकोरी ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर इस बारे में जानकारी दी। मुनीर की बेटी की मैरिज में कुछ भी खास नहीं रहा। सिवाय मुनीर के ताकत के प्रदर्शन के और पाकिस्तानी आर्मी पर पकड़ के प्रदर्शन के। पाकिस्तान में कहा जा रहा है कि आसिम मुनीर की अपनी बेटी की शादी सगे भतीजे से कराने के पीछे एक साजिश है। वो यह कि मुनीर पाकिस्तान सेना पर एक परिवार की जड़े जमाना चाहता है। 

प्रमुख खबरें

Federal Reserve गवर्नर Lisa Cook बोलीं, ट्रंप के पास पद से हटाने का कोई कानूनी आधार नहीं

Nepal Flash Flood में 162 लोगों की मौत, 133 भारतीयों समेत सैकड़ों लापता

Pulitzer Prize विजेता फोटोग्राफर Slava Veder का निधन, 99 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Nepal Floods: कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए कोलकाता के 32 तीर्थयात्री लापता