नवी मुंबई में 13 साल से फरार हत्यारोपी को गिरफ्तार किया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 02, 2025

 नवी मुंबई पुलिस ने कर्ज न चुकाने पर एक व्यक्ति की हत्या करने के बाद 13 साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर नवी मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने बृहस्पतिवार को बिहार के मूल निवासी आरोपी छोटू मरकट यादव को नागपुर जिले से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, छोटू यादव ने अक्टूबर 2012 में रबाले एमआईडीसी इलाके में भावनाखान उगन यादव (50) की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी थी और तब से वह फरार था।

जांच के दौरान पता चला कि पीड़ित ने आरोपी से 25,000 रुपये उधार लिए थे और उसे चुकाने में विफल रहा था। अधिकारी ने बताया कि इससे नाराज हुए आरोपी ने धारदार हथियार से हमला करके उसकी हत्या कर दी।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Microsoft का India में Mega Plan, 2 करोड़ लोगों को मिलेगी मुफ़्त AI Training

Abhishek Sharma फ्लॉप, टॉप ऑर्डर फेल! T20 World Cup में South Africa से हार के बाद बढ़ी Team India की मुश्किलें

Super 8 में Team India की हार पर मंथन, खराब Strategy से लेकर Playing XI पर उठे गंभीर सवाल

David Miller के तूफान में उड़ी Team India, South Africa से हार के बाद Semifinal की राह बेहद मुश्किल