कन्नूर केंद्रीय कारागार से फरार हुआ हत्या मामले का दोषी गोविंदाचामी पकड़ा गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2025

केरल में 2011 के सौम्या हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहा गोविंदाचामी उच्च सुरक्षा वाली कन्नूर केंद्रीय जेल से शुक्रवार को फरार हो गया था, हालांकि पुलिस ने कुछ घंटे की तलाश के बाद उसे पकड़ लिया।

खबरों के अनुसार, वह इमारत के पास एक कुएं के अंदर छिपा हुआ था। शोरनूर के पास मंजक्कड़ की 23 वर्षीय सौम्या से एक फरवरी 2011 को एर्नाकुलम से शोरनूर जा रही एक यात्री ट्रेन में अकेले सफर करते समय गोविंदाचामी ने कथित तौर पर बलात्कार किया और उसकी हत्या कर दी थी।

गोविंदाचामी को सौम्या की नृशंस हत्या का दोषी ठहराया गया था। इस मामले ने पूरे देश को झकझोर दिया था और इससे सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं की सुरक्षा पर व्यापक बहस छिड़ गई थी।

प्रमुख खबरें

NCP (SP) में फूट की अटकलों पर Sharad Pawar का अटल जवाब, हमारी पार्टी में नहीं होगी Shiv Sena UBT जैसी टूट

China This Week | 1.29 करोड़ छात्रों का भविष्य तय करने वाला महा-इम्तिहान और फीफा में चीन की अदृश्य एंट्री!

Jacqueline Fernandez ने Supreme Court से वापस ली याचिका, 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली कोर्ट के आदेश को दी थी चुनौती

Mike Hesson का खुलासा, PCB पाकिस्तान के उभरते हुए टैलेंट को US में देगा Power-Hitting Training