सर्विस बॉय ने खोला कमरा तो उड़ गए होश, दिल्ली के इस होटल को किया गया पूरा सील

By निधि अविनाश | Feb 28, 2022

दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट के सामने महिपालपुर होटल के एक कमरे में 26 साल की महिला की लाश बरामद की गई है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। 27 फरवरी को जब होटल का सर्विस बॉय कमरे में गया तो उसे युवती की लाश मिली जिसे देख उसके रौंगटे खड़े हो गए। वारदात से लड़की का बॉयफ्रेंड फरार है और होटल वालों ने मौके पर पुलिस को इसकी सूचना दे दी।

इसे भी पढ़ें: आशा कार्यकर्ता को आयुष्मान भारत के अंतर्गत कवर करने के लिए सैद्धांतिक प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महिला और उसका बॉयफ्रेंड शिवम चौधरी होटल नंबर 203 में ठहरे हुए थे। दोनों 25 फरवरी को हटोल आए थे। पुलिस के कमरे से शराब की बोतलें भी बरामद हुई है। जानकारी के अनुसार, महिला बिहार के किशनगढ़ की रहने वाली है और उसका पिछले 4 साल से गाजियाबाद के रहने वाले शिवम चौधरी नाम के लड़के के साथ रिलेशन में थी। इसके बारे में लड़की के घरवालों को भी पता था। 25 फरवरी को महिला ने घर वालों को बताकर शिवम से मिलने पहुंची थी। परिवारवालों के मुताबिक, वह अपने साथ 62000 रुपये लेकर गई थी। परिजनों के मुताबिक, 15 फरवरी से ही महिला का फोन बंद आ रहा था। उन्होंने सोचा कि शिवम के साथ है तो सुरक्षित होगी। उन्हें 27 फरवरी की शाम को पुलिस का फोन आया कि उनकी बेटी की मौत हो गई है। 

शिवम पर लगा आरोप

मृतका की बहन ने हत्या का आरोप शिवम पर लगाया है। परिजनों का शव देख रो-रो कर बुरा हाल है। उन्होंने शिवम पर आरोप लगाते हुए कहा कि, उसकी बहन हमेशा शादी करने की बात करती थी और वह हमेशा टालता रहता था। इसी कारण उसने बहन की हत्या की होगी। साथ ही कहा कि, पैसों के लालच में उसने बहन की हत्या की है। शव को पोस्टमार्टम भेजा गया है जहां पचा चला कि मृतका के शरीर पर चोट के कई निशान है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टामार्टम के लिए सफदरजंग अस्पताल भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चलेगा। पुलिस शिवम की तलाश में जुट गई है। टीम ने कई जगहों पर छापेमारी भी की है। होटल स्टाफ से भी पूछताछ हो रही है और पूरे होटल को सील कर दिया गया है।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत