उदयपुर में दर्ज़ी की हत्या पर थरूर ने कहा, हत्यारों को मिलनी चाहिए कड़ी सज़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने मंगलवार को उदयपुर में एक दर्ज़ी की हत्या की निंदा की और कहा कि हत्यारों को कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि उदयपुर के धानमंडी थानाक्षेत्र में दो व्यक्तियों ने एक दर्जी की कथित रूप से गला काटकर हत्या कर दी और सोशल मीडिया पर एक वीडियो डालकर कहा कि उन्होंने ‘‘इस्लाम के अपमान’’ का बदला लेने के लिए ऐसा किया। थरूर ने ट्विटर पर कहा, ‘‘मैं उदयपुर में दुकानदार कन्हैयालाल की दो मुस्लिम युवकों द्वारा की गई भयानक हत्या की निंदा करता हूं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर हत्या का एक भीषण वीडियो पोस्ट किया।’’ थरूर ने कहा, ‘‘कट्टरता और हिंसा का हमारे समाज में कोई स्थान नहीं है, त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए और की जा रही है।’’

प्रमुख खबरें

Horoscope 10 October 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Delhi Metro बंद करने पर Supreme Court में अवमानना याचिका, गृह सचिव पक्षकार

अब चीन पर टूट पड़े बलूच लड़ाके, फूंक डाला कार्गो काफिला, मची तबाही!

याद करो जब...भारत का नाम लेकर हूतियों ने पाकिस्तान को दी सीधी धमकी