झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 53 नये मामले, एक की मौत

coronavirus
Unsplash

झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 53 नये मामले सामने आए है।राज्य में 15 जून को संक्रमितों की कुल संख्या 65 थी जो सिर्फ दो सप्ताह में सवा चार गुना बढ़कर आज 279 तक पहुंच गयी।विभाग के आंकड़ों के अनुसार संक्रमण के 23 नए मामले राजधानी रांची में और देवघर तथा पूर्वी सिंहभूम में क्रमशः11 एवं 10 मामले सामने आये।

रांची।झारखंड में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 53नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार रात जारी एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले दो सप्ताह में राज्य में संक्रमण से सिर्फ एक व्यक्ति की मौत हुई जो पूर्वी सिंहभूम का रहने वाला था।

इसे भी पढ़ें: बिहार में बिजली गिरने से 16 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया

राज्य में 15 जून को संक्रमितों की कुल संख्या 65 थी जो सिर्फ दो सप्ताह में सवा चार गुना बढ़कर आज 279 तक पहुंच गयी। विभाग के आंकड़ों के अनुसार संक्रमण के 23 नए मामले राजधानी रांची में और देवघर तथा पूर्वी सिंहभूम में क्रमशः 11 एवं 10 मामले सामने आये। राज्य में अब तक कुल 430215 संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़