मूसेवाला हत्या: उच्च न्यायालय ने लॉरेंस बिश्नोई की याचिका खारिज की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 02, 2022

चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की उस याचिका को बृहस्पतिवार को खारिज कर दिया जिसमें गायक सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में उसे पंजाब पुलिस की हिरासत में नहीं भेजने का निर्देश दिये जाने का अनुरोध किया था। बिश्नोई पर पंजाबी गायक मूसेवाला की हत्या में संलिप्त होने का शक है। बिश्नोई ने दिल्ली उच्च न्यायालय से अपनी याचिका वापस लिए जाने के बाद बुधवार को यहां उच्च न्यायालय का रुख किया था।

इसे भी पढ़ें: थमने का नाम नहीं ले रही मल्लिका शेरावत की बोल्डनेस, बिकनी पहनकर फ्लॉन्ट किया हॉट फिगर

सिद्धू ने कहा कि मूसेवाला हत्याकांड में दर्ज प्राथमिकी में अभी तक बिश्नोई का नाम नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि बिश्नोई पहले से ही पांच जून तक पुलिस हिरासत में है जैसा कि दिल्ली मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ने आदेश दिया था। वकील संग्राम सरांव और शुभप्रीत कौर के माध्यम से दायर याचिका में बिश्नोई ने उच्च न्यायालय से मनसा में न्यायिक मजिस्ट्रेट को उसे पंजाब की जांच एजेंसी की हिरासत में सौंपे जाने से रोके जाने का निर्देश देने का अनुरोध किया था। याचिकाकर्ता ने वीडियो कॉन्फ्रेंस/ऑनलाइन माध्यम से नयी दिल्ली की तिहाड़ जेल से ही उससे पूछताछ किए जाने के संबंध में उचित निर्देश देने की गुहार लगायी थी।

याचिकाकर्ता ने कहा था कि उसकी जान को खतरा है और पेशी के दौरान अथवा मनसा में दर्ज प्राथमिकी के चलते हिरासत में लिए जाने के दौरान उसे नुकसान पहुंचाया जा सकता है। बिश्नोई (35) ने याचिका में दावा किया कि उसे गायक मूसेवाला हत्याकांड में फर्जी तरीके से फंसाया जा रहा है। पंजाब के मनसा जिले में 29 मई को कुछ अज्ञात हमलावरों ने मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। एक दिन पहले ही पंजाब सरकार ने मूसेवाला की सुरक्षा कम की थी।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हत्या मामले की जांच के लिए उच्च न्यायालय के एक मौजूदा न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक न्यायिक आयोग की घोषणा की है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) वी. के. भवरा ने दावा किया था कि मूसेवाला की हत्या गिरोहों के बीच आपसी दुश्मनी का नतीजा लग रही है और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह इसमें शामिल था। कनाडा में रहने वाले गोल्डी बराड़, जो बिश्नोई गिरोह का सदस्य है, ने मूसेवाला की हत्या की कथित तौर पर जिम्मेदारी ली है।

प्रमुख खबरें

IPL 2026: Royal Challenger Bengaluru टीम की मजबूती, कमजोरी और टीम का पूरा शेड्यूल, देखें आरसीबी की संभावित प्लेइंग इलेवन

Bihar Politics में नया बवाल! Tejashwi का दावा- BJP कर रही JDU को खत्म करने की साजिश

मिसाइल पर किसके नाम का पोस्टर लगाकर मार रहा ईरान, युद्ध में नया संदेश

World Air Quality Report 2025: Pakistan दुनिया का सबसे प्रदूषित देश, भारत की हालत भी चिंताजनक