सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट के आयोजन की तारीख का बीसीसीआई ने किया ऐलान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 13, 2020

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) अपने घरेलू सत्र की शुरुआत सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट से करेगा जिसके मैच 10 से 31 जनवरी के बीच छह राज्यों में खेले जाएंगे जहां जैव सुरक्षित वातावरण तैयार किया जाएगा। इसमें भाग लेने वाली टीम को दो जनवरी को अपने संबंधित जैव सुरक्षित वातावरण में पहुंचना होगा। यह पता चला है कि बीसीसीआई सचिव जय शाह ने सभी राज्य इकाईयों को मेल करके बताया है कि घरेलू सत्र की शुरुआत मुश्ताक अली ट्राफी से होगा लेकिन इसको लेकर कोई स्पष्टता नहीं है कि रणजी ट्राफी कब शुरू होगी।

इसे भी पढ़ें: भारतीय महिला हॉकी कोच शोर्ड मारिन ने कहा, फिटनेस स्तर सुधारने का पहला लक्ष्य कर लिया है हासिल

शाह ने हालांकि कहा कि रणजी ट्राफी और विजय हजारे ट्राफी पर फैसला मुश्ताक अली के ग्रुप चरण के मैच पूरे होने के बाद किया जाएगा। इसमें सदस्यों का फीडबैक मायने रखेगा। पता चला है कि मुश्ताक अली ट्राफी का आयोजन इसलिए किया जा रहा है क्योंकि बीसीसीआई फरवरी में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिये खिलाड़ियों की नीलामी करना चाहता है। इस बार इसमें नौ या दस टीमों के भाग लेने की संभावना है। अगर अन्य टूर्नामेंटों की बात करें तो रणजी ट्राफी के बजाय विजय हजारे ट्राफी आयोजित की जा सकती है क्योंकि इसका आयोजन मुश्ताक अली ट्राफी की तरफ कम समय में किया जा सकता है।

प्रमुख खबरें

Ayodhya राम मंदिर चंदा विवाद: SIT रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद FIR की तैयारी, जल्द हो सकती हैं गिरफ्तारियां

Delhi Court का साफ संदेश: देर रात Call करने वाली महिला गलत नहीं, प्राइवेसी अहम

Ramayana Exclusive Preview: रणबीर-यश ने 150 कंटेंट क्रिएटर्स को दिखाई 15 मिनट की झलक, इंटरनेट पर मचाया तहलका

बेअदबी कानून पर Akal Takht का बड़ा एक्शन, Punjab के 78 MLAs और मंत्रियों को 29 जून को किया तलब