टेस्ला की भारत में एंट्री पर मस्क ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जहां कार बेचने की इजाजत नहीं, वहां प्लांट भी नहीं

By अभिनय आकाश | May 28, 2022

टेस्ला की कार भारत में क्यों नहीं बिकती इसे लेकर आपने कई सारी दलीलें और कारण जरूर सुने होंगे। फिर भी हम भारतीय इस कार का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आए दिन लोग टेस्ला के सीईओ एलन मस्क से कार लॉन्चिंग को लेकर सवाल करते हैं। एलन मस्क भी अक्सर इस देरी के लिए भारत सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराते हैं। ट्विटर पर एक व्यक्ति ने मस्क के साथ-साथ टेस्ला की भारत में प्लांट लगाने की योजना पर सवाल उठाया। जवाब में एलन मस्क ने ट्विटर पोस्ट के जरिये साफ कर दिया कि इलेक्ट्रिक कार निर्माता टेस्ला इंक भारत में तब तक निर्माण नहीं करेगी जब तक कि उसे देश में अपनी कारों को बेचने और सेवा देने की अनुमति नहीं दी जाती। 

इसे भी पढ़ें: रोजगार के अवसरों को बढ़ाने पर सरकार को और ध्यान देना होगा

बता दें कि देश में टेस्ला का प्रवेश 2019 से रुका हुआ है क्योंकि भारत 40,000 डॉलर या उससे कम कीमत वाले ईवीएस पर 60% आयात शुल्क लगाता है। 40,000 डॉलर से अधिक कीमत वाले इलेक्ट्रिक वाहनों पर आयात शुल्क 100% है। मॉडल एस और रोडस्टर के यूएस-आधारित निर्माता ने मार्च 2021 में अपने पहले कर्मचारी, मनुज खुराना को सार्वजनिक नीति के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया। 

प्रमुख खबरें

Lionel Messi की Hamstring Injury पर बड़ा Update, World Cup से पहले 10 दिन का मिला Rest

Manchester United में छिड़ी कप्तानों की जंग, Roy Keane और Bruno Fernandes सरेआम भिड़े

Magnus Carlsen के खिलाफ Alireza Firouzja की पहली क्लासिकल जीत, Norway Chess में हुआ सबसे बड़ा उलटफेर

Ferrari ने बदला 77 साल का इतिहास, पहली Electric Car Luce लॉन्च, जानें कीमत और दमदार Features