ट्विटर के निलंबित खातों को ‘‘माफी’’ दे रहे हैं मस्क, कहा लोगों की आवाज, भगवान की आवाज ’’

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 25, 2022

सोशल मीडिया मंच ट्विटर के नए मालिक एलोन मस्क ने कहा कि वह निलंबित खातों को ‘‘माफी’’ दे रहे हैं। मस्क ने ट्विटर पर एक ‘पोल’ जारी किया था जिसमें लोगों से उन खातों की बहाली को लेकर अपनी राय जाहिर करने को कहा गया था जिन्होंने ‘‘कानून नहीं तोड़ा है या किस तरह के ‘स्पैम’ में लिप्त नहीं थे।’’ ऐसे खातों की बहाली के लिए 72 प्रतिशत वोट किए गए। मस्क ने ‘पोल’ के नतीजों के बाद लिखा, ‘‘ लोगों ने अपना फैसला सुना दिया है। अगले सप्ताह से माफी दी जाएगी। लोगों की आवाज, भगवान की आवाज है।’’

इसे भी पढ़ें: मलेशिया के सुल्तान ने सुधारवादी नेता अनवर को देश का नया प्रधानमंत्री घोषित किया

हालांकि, ऑनलाइन सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि मस्क के इस फैसले से उत्पीड़न, अभद्र और गलत सूचना के प्रसार में वृद्धि होगी। इस बीच, बृहस्पतिवार को प्रकाशित यूरोपीय संघ की एक रिपोर्ट के अनुसार, ट्विटर ने घृणित सामग्री की समीक्षा करने में अधिक समय लिया और 2021 की तुलना में इस वर्ष ऐसे सामग्री को कम हटाया गया। अध्ययन में शामिल आंकड़े मस्क के ट्विटर का मालिक बनने से पहले के हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर