भारत के नाम तीरंदाज मुस्कान ने जीते दो स्वर्ण पदक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 09, 2019

 भोपाल। एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता मुस्कान किरार ने मध्य प्रदेश का नेतृत्व करते हुए 40वीं जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी चैम्पियनशिप में दो स्वर्ण पदक हासिल किये। अठारह साल की इस खिलाड़ी ने 2018 जकार्ता एशियाई खेलों में टीम स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया था। वह शुक्रवार को अपने राज्य की अर्शिया चौधरी को कम्पाउंड स्पर्धा के फाइनल में 149-139 से मात देकर एकल वर्ग में चैम्पियन बनी। 

मुस्कान (694 अंक) के प्रदर्शन से महिला टीम स्पर्धा में मध्य प्रदेश को शीर्ष वरीयता मिली। फाइनल में दिल्ली से मध्य प्रदेश को कड़ी टक्कर मिली, दोनों टीमों ने एक समान 226 अंक बनाये। इसके बाद शूटऑफ में भी दोनों टीमों ने एक समान 26 अंक बनाये। निशाने के केन्द्र से ज्यादा करीब होने के कारण मध्य प्रदेश चैम्पियन बना। 

यह भी पढ़े: अंकिता दोनों मुकाबले जीतीं, भारत ने थाईलैंड को 2-1 से हराया

पुरूषों के कम्पाउंड स्पर्धा में महाराष्ट्र के वेदांत वानखड़े चैम्पियन बने। उन्होंने हरियाणा के विकास को 141-132 से हराया। पुरुषो की टीम स्पर्धा में पंजाब ने मध्य प्रदेश को 229-218 से हराया। मिश्रित वर्ग में राजस्थान ने महाराष्ट्र को करीबी मुकाबले में 157-156 से शिकस्त दी। टूर्नामेंट 14 फरवरी तक चलेगा जिसमें 730 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

 

प्रमुख खबरें

Rakhi Sawant को सर्जरी के लिए ले जाते वक्त का पूर्व पति ने शेयर किया वीडिया, कहा- मुझे डर लग रहा है

Odisha । बोलांगीर लोकसभा क्षेत्र में विस्थापन और सिंचाई प्रमुख मुद्दा, त्रिकोणीय मुकाबला के दिख रहे है आसार

Varanasi में Modi सरकार के कामकाज से महिलाएं नाखुश, महँगाई के कारण जीवन यापन हो रहा मुश्किल

बैंकिंग उद्योग के दिग्गज N Vaghul का 88 वर्ष की उम्र में निधन