मुस्लिम युवक ने नाम बदलकर रचाई लड़की से शादी, पुलिस मामले की जांच में जुटी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 07, 2021

इटावा के चौबिया थाना इलाके की एक हिंदू युवती ने एक मुस्लिम युवक पर नाम बदलकर शादी करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश में लव जिहाद (Love Jihad Law in UP) के मामलों से जुड़ा कानून अमल में आ चुका है। इस बीच इटावा से एक मामला सामने आया है जिसने सनसनी मचा दी है। चौबिया थाना क्षेत्र में एक हिंदू युवती ने एक मुस्लिम युवक पर नाम बदलकर शादी करने का आरोप लगाया है।

दरअसल इटावा के थाना चौबिया में गांव मसनई की रहने वाली पीड़िता पूजा पाण्डेय ने एफआईआर में बताया है कि उसके पहले पति का नाम विशाल कुमार है। पहले पति से उसके तीन बच्चे हैं। उसके पति के यहां काम करने वाले राजा पंडित से उसकी मुलाकात हुई। बाद में दोनों ने शादी कर ली।

इसे भी पढ़ें: सुपरस्टार अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का निधन, कहा- असहनीय दर्द महसूस कर रहा हूं

शादी के कुछ दिन तक सब ठीक रहा। कुछ दिन खुद राजा पंडित बताने वाले अमीन खान किराए के मकान में उसके साथ रहा, इसके बाद वह उसे लेकर अपने गांव मसनई ले आया। कुछ दिनों बाद ही अमीन खान और उसके घर वालों ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया।

पीड़िता के मुताबिक अमीन के घर वालों जिसमें उसके सास-ससुर और देवर उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। मानसिक उत्पीड़न से तंगाकर जब उसे इस बात का पता चला कि वह मुस्लिम है तो उसके पैरो तले जमीन खिसक गई। उसने जब इसका इसका विरोध किया तो उसके जेठ और देवर ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

घर से निकाला, धर्म-परिवर्तना का दबाव बनाया ,ससुरालवालों की तरफ से दहेज की मांग की जाने लगी और जब पूजा पाण्डेय ने इसका विरोध किया तो ससुराल पक्ष की तरफ से मारपीट और गाली गलौज की जाने लगी। पीड़िता का कहना है कि उसे अब घर से निकाल दिया गया है।

इसके साथ उस पर धर्मपरिवर्तन का दबाव भी बनाया जा रहा है। पीड़िता ने अब अमीन खान और उसके परिवार वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

प्रमुख खबरें

IPS अधिकारी Satyarth Aniruddha Pankaj का पहला कविता संग्रह आमुख Lucknow में हुआ रिलीज

Agniveer Scheme सफल साबित हुई, रक्षा बलों की समीक्षा पर हुआ बदलाव: Ashwini Vaishnaw

ठाणे MACT ने MSRTC को दिया 31.95 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश

Winter Special: टमाटर सूप भूल जाएंगे, एक बार ट्राई करें यह क्रीमी आलू-फूलगोभी सूप