नीतीश के साथ विष्णुपद मंदिर में घुस गए मुस्लिम मंत्री, मचा बवाल, सीएम पर हमलावर हुई भाजपा

By अंकित सिंह | Aug 23, 2022

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को गया में थे। बोधगया में उन्होंने प्राचीन विष्णुपद मंदिर के गर्भगृह में पूजा अर्चना की थी। लेकिन उनके साथ अल्पसंख्यक मंत्री मोहम्मद इसराइल मंसूरी भी मौजूद रहे। इसी के बाद अब बिहार में नया बवाल मच गया है। विष्णुपद मंदिर में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित है। यह मंदिर के बाहर साफ अक्षरों में लिखा भी हुआ है। बावजूद इसके इसराइल मंसूरी प्रवेश कर गए। मंत्री नीतीश कुमार के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। वहीं, मंदिर प्रशासन भी इससे नाराज बताया जा रहा है। मंदिर प्रशासन की ओर से कहा गया है कि कोई मुस्लिम मंदिर में जानबूझकर प्रवेश कर गया। मंदिर प्रशासन की ओर से यह भी कहा गया है कि हमें उस वक्त जानकारी नहीं थी। हम चेहरे को पहचान नहीं सके। जो स्थानीय लोग थे, उन्हें रोकना चाहिए था। 

इसे भी पढ़ें: सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री होंगे नीतीश, लेकिन... बिहार CM की PM उम्मीदवारी पर बोले उपेंद्र कुशवाहा

भाजपा विधायक और लगातार नीतीश कुमार पर हमलावर रहने वाले हरी भूषण ठाकुर ने भी इस पर सवाल उठाया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि विधर्मियों ने मंदिर को अपमानित किया है। नीतीश कुमार ने हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया है। मंदिर प्रशासन साफ तौर पर यह दावा कर रहा है कि नीतीश के साथ मुस्लिम मंत्री का मंदिर के अंदर आना कानून के खिलाफ है। आगे की कार्रवाई मंदिर प्रशासन के लोगों की एक बैठक के बाद की जाएगी। दूसरी ओर इसराइल मंसूरी का भी बयान सामने आ गया है। उन्होंने कहा है कि यह एक संयोग है कि मैं नीतीश कुमार के साथ गर्भ गृह में प्रवेश किया और मुझे पूजा करने का अवसर मिला।

प्रमुख खबरें

FIFA World Cup में बड़े उलटफेर का दिन, Iran ने Belgium को रोका; Cape Verde ने Uruguay को चौंकाया

Muharram पर शांति भंग करने वालों की खैर नहीं! Bihar के CS-DGP ने दिए कड़े निर्देश

सिर्फ Cristiano Ronaldo को पास देने का दबाव? साथी खिलाड़ी ने World Cup में खोला बड़ा राज

लखनऊ में अग्निकांड घटनास्थल पर पहुंचे CM Yogi, पीड़ित लोगों के परिवारों से की मुलाकात, सख्त जांच के आदेश