हरिद्वार कुंभ की शोभा बढ़ा रहे मुस्लिम संत श्री एम, योगी आदित्यनाथ से भी है खास रिश्ता

By अंकित सिंह | Apr 16, 2021

कोरोना महामारी के बीच हरिद्वार कुंभ का आयोजन भले ही चर्चा का विषय बना हुआ है लेकिन साधु-संतों की मौजूदगी इसकी शोभा बढ़ा रही है। इन सबके बीच हरिद्वार कुंभ में एक ऐसा संत पहुंचा है जो हिंदुओं के इस महापर्व में चार चांद लगा रहा है। माथे पर यू आकार का चंदन तिलक है, गेरुआ वस्त्र धारण किए हुए संत को देखने के बाद यह कोई नहीं कह सकता कि यह मुस्लिम परिवार में पैदा हुए थे। हालांकि शुरू से यह वैष्णव परंपरा में ही खुद को ढाल चुके हैं। यह श्री एम के नाम से जाने जाते हैं। उपनिषदों और भगवत गीता का प्रवचन देते हैं। पूछने पर पता चला कि श्री एम का जन्म केरल के एक मुस्लिम परिवार में हुआ था और इनका नाम मुमताज अली खान था। कुंभ में इन्होंने अपना अखाड़ा योगदान स्थापित किया है जहां शास्त्रों का  प्रवचन हर रोज होता है। मुस्कुराती आंखों से वे कहते हैं कि भगवान को अलग-अलग नामों से जाना जाता है, अल्लाह, मसीह, कृष्ण और अन्य लेकिन बावजूद इसके ईश्वर एक है। अगर एक बार हमें ज्ञान प्राप्त होता है तो हमें बस एक ही चीज दिखाई देती है कि हर कोई एक ही मार्ग की तलाश कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: निरंजनी अखाड़े ने की हरिद्वार कुंभ मेला समापन की घोषणा

गुरु की तलाश में इन्होंने ऋषिकेश से बद्रीनाथ तक की पैदल ही भ्रमण करना ठीक समझा। आखिरकार हिमालय की गोद में इनकी मुलाकात अपने गुरु से होती है। इसके बाद इन्होंने अपने गुरु के साथ लगभग 3 सालों तक हिमालय की यात्रा की। इनके गुरु ने उन्हें धर्म ग्रंथों का ज्ञान दिया। वे अपने ग्रुप के रास्तों पर चलते हैं। योगसूत्र, उपनिषदों और वेदों पर प्रवचन देते हैं। उनके लिखे किताबों में अध्यात्मिक चीजों को ज्यादा महत्व दिया जाता है और उनका ज्यादातर ज्ञान वही होता है जो उन्हें गुरु ने सिखाया है। योगी आदित्यनाथ से भी इनका एक रिश्ता है और वह रिश्ता इसलिए है कि जिस नाथ संप्रदाय से योगी आदित्यनाथ जुड़े हैं उसी नाथ संप्रदाय में इन्होंने दीक्षा ली है।

प्रमुख खबरें

Pakistan Terrorist Attack | खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षाकर्मियों की जांच चौकी पर बड़ा आतंकी हमला, दो जवानों की मौत

Himachal Weather: भारी बारिश से 125 सड़कें बंद, मंडी जिले में सबसे अधिक असर

Himachal के Sirmaur में दो बच्चों की कुंड में डूबने से मौत, तीन को बचाया गया

US Wildfire: अमेरिका के Reno में वनाग्नि का कहर, 90 हजार लोगों को सुरक्षित निकलने की अपील