आस्था का महापर्व है हरिद्वार महाकुंभ, हिन्दू धर्म में कुंभ का है विशेष महत्व

Kumbh

बृहस्पति प्रतिवर्ष राशि बदलता है जबकि सूर्य हर महीने राशि बदलता है। 2009 के 19 दिसंबर को यह कुंभ राशि में प्रवेश कर चुका है। सूर्य मेष राशि में 14 अप्रैल 2010 को आया था तब इस महाकुंभ का प्रमुख स्नान था।

भारत में लगने वाला कुंभ तो अपने आप में एक महापर्व है। यही कारण है कि कुंभ के प्रति सम्मान भाव दिखाते हुए कुंभ को महाकुंभ भी कहा जाता है। इस कुंभ महापर्व के मुख्य स्नान का शुभारंभ सोमवार को सोमवती अमावस्या से हो गया है। 

 

जानें महाकुम्भ के बारे में

महाकुम्भ भारत का एक प्रमुख धार्मिक तथा आध्यात्मिक उत्सव है जो ज्योतिषियों के अनुसार तब आयोजित किया जाता है जब बृहस्पति कुंभ राशि में प्रवेश करता है। कुम्भ का अर्थ होता है घड़ा। यह एक पवित्र हिन्दू उत्सव है। यह भारत में के चार प्रमुख स्थानों पर नदियों किनारे आयोजित किया जाता है। ये चार प्रमुख शहर हैं प्रयागराज, हरिद्वार, उज्जैन तथा नासिक। हरिद्वार में 2010 में  कुम्भ मेले का आयोजन किया गया था। उससे पहले 1999 में महाकुम्भ का आयोजन यहां किया गया था। मकर संक्राति के दिन अर्थात 14 जनवरी, 2010 को इस मेले का शुभारम्भ हो गया था।  

हरिद्वार कुंभ का विशेष योग

हिन्दू धर्म में कुंभ का विशेष महत्व है। पुराणों में उपर्युक्त चारों स्थानों पर महाकुंभ लगने के लिए ग्रहों की विशिष्ट स्थितियां बतायी गयी हैं। हरिद्वार के लिए यह इस प्रकार वर्णित है-

पद्मिनीनायके मेषे, कुम्भराशिगते गुरौ। गंगाद्वारे भवेद्योगः कुम्भनाम्ना तदोत्तमः।।

अर्थात् जब सूर्य मेष राशि में हो, बृहस्पति कुंभ राशि में हो, तब गंगाद्वार (हरिद्वार) में कुंभ नाम का उत्तम योग होता है। उल्लेखनीय है कि बृहस्पति प्रतिवर्ष राशि बदलता है जबकि सूर्य हर महीने राशि बदलता है। 2009 के 19 दिसंबर को यह कुंभ राशि में प्रवेश कर चुका है। सूर्य मेष राशि में 14 अप्रैल 2010 को आया था तब इस महाकुंभ का प्रमुख स्नान था।

महाकुंभ से जुड़ी पौराणिक कथा को भी जानें

हमारे शास्त्रों में महाकुंभ से जुड़ी पौराणिक कथाएं भी प्रचलित हैं। इस कथा के अनुसार देवताओं तथा दानवों के बीच होने वाले समुद्र मंथन में एक अमृत से भरा घड़ा मिला। इस घड़े के लिए दानवों तथा देवों में संघर्ष होने लगा। इस बीच इंद्र के पुत्र जयंत कलश लेकर भागने लगे और दानव उनका पीछे करते रहें। इस प्रकार बारह दिन तक यह संघर्ष चला। इन बारह दिनों में कलश से कुछ बूंदें पृथ्वी पर चार स्थानों पर गिरीं। पृथ्वी पर यह स्थान हैं हरिद्वार, प्रयाग, उज्जैन तथा नासिक। ऐसी मान्यता है कि इन स्थानों की पवित्र नदियों को अमृत की ये बूंदें प्राप्त हुईं। पंडितों का मानना है कि संघर्ष के वह बारह दिन धरती पर बारह वर्षों के समान है। महाकुंभ नाम अमृत कलश के कारण ही कहा जाता है। बाद में इन अमृत प्राप्त स्थानों के विशाल धार्मिक समारोह को कुंभ के नाम से जाना जाने लगा।   

हरिद्वार कुंभ के शाही स्नान 

1. पहला शाही स्नान- 11 मार्च यानी शिवरात्रि के दिन किया गया था।

2. दूसरा शाही स्नान- 12 अप्रैल 2021, सोमवार, त्योहार- सोमवती अमावस्या। सोमवती अमावस्या हिन्दुओं का प्रमुख त्यौहार है। इस दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि चंद्रमा जल का कारक है, जल की प्राप्ति और सोमवती को अमावस्या पर अमृत माना जाता है।

3. तीसरा शाही स्नान- 14 अप्रैल 2021,  बुधवार, त्योहार- मेष संक्रांति और बैसाखी। इस शुभ दिन पर, नदियों का पानी अमृत में बदल जाता है। ज्योतिष के अनुसार, इस दिन पवित्र गंगा में एक पवित्र डुबकी कई जीवन के पापों को नष्ट कर सकती है।

4. चौथा शाही स्नान- 27 अप्रैल 2021,  मंगलवार, त्योहार- चैत्र पूर्णिमा। पवित्र गंगा में स्नान करने के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक है और इसे 'अमृत योग' के दिन के रूप में जाना जाता है।

-  प्रज्ञा पाण्डेय 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़