Maltipur Assembly Seat: West Bengal की Maltipur सीट पर 60% मुस्लिम वोटर किंगमेकर, TMC-BJP में फंसा पेंच

By अनन्या मिश्रा | Apr 22, 2026

पश्चिम बंगाल का मालतीपुर विधानसभा क्षेत्र मालदा ज़िले के उत्तरी हिस्से में स्थित है। परिसीमन के बाद साल 2011 में यह सीट अस्तित्व में आई थी। आमतौर पर यह मुस्लिम बहुल सीट मानी जाती है। यहां मुस्लिम समुदाय की हिस्सेदारी करीब 60% से ज्यादा है। बता दें कि राज्य में दो चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। जिसमें पहले फेज में 23 अप्रैल 2026 को और दूसरे फेज में 29 अप्रैल 2026 को मतदान होने हैं। तो आइए जानते हैं इस सीट का समीकरण।

टीएमसी ने जमाई जड़ें

मालतीपुर की राजनीति में विचारधाराओं के टकराव की जगह स्थानीय नेताओं का और समुदाय के प्रति वफ़ादारी का बोलबाला रहता है। ममता बनर्जी की अगुवाई वाली टीएमसी ने यहां पर धीरे-धीरे अपनी पकड़ मजबूत बनाई है। इसके पीछे ज़मीनी स्तर पर लोगों को एकजुट करने सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की रणनीति का अहम योगदान रहा है। वहीं साल 2021 में भारतीय जनता पार्टी ने भी यहां पर अपनी पैठ बनाने का प्रयास किया है, लेकिन अभी तक पार्टी को सफलता नहीं मिल पाई है।

सत्ता बरकरार रखने की चुनौती

इस चुनाव में जहां एक ओर तृणमूल कांग्रेस के लिए फिर से सत्ता को बरकरार रखने की चुनौती है, तो वहीं भाजपा के लिए सत्ता पर काबिज होना का मौका है। टीएमसी चीफ ममता बनर्जी ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। तो वहीं भारतीय जनता पार्टी ने भी अपने स्टार प्रचारकों के जरिए चुनाव प्रचार अभियान में पूरी ताकत लगाई है।

प्रमुख खबरें

गुजरात आयुर्वेद विश्वविद्यालय में बीएएमएस परीक्षा पेपर लीक मामले की होगी जांच, छात्र संगठनों ने लगाए आरोप

ईरान-अमेरिका युद्ध: युद्ध रोकने की कोशिशों में प्रगति के संकेत, मध्यस्थों को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया

राजस्थान में संविदा पर होगी 24,752 सफाई कर्मचारियों की भर्ती, 15 अगस्त से कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

गॉडफ्रे फिलिप्स का शुद्ध मुनाफा पहली तिमाही में 44.3 प्रतिशत घटकर 198.39 करोड़ रुपये रहा