हिन्दू धर्म में आस्था के चलते मुस्लिम युवक की संकट में आई जान, CM Yogi से की फरियाद

By संजय सक्सेना | Jun 10, 2023

उत्तर प्रदेश के कानपुर में रहने वाले एक मुस्लिम युवक को अपने घर में देवी-देवताओं की मूर्तियां रखने के कारण जान के लाले पड़ गए हैं। उसे लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है। युवक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सुरक्षा मांगी है। मुस्लिम युवक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से खुद के सनातन धर्म अपनाने की गुहार लगाते हुए कहा है कि योगी जी मुझे सनातन धर्म में शामिल करा दीजिए। इन पापियों से मुझे बचा लीजिए। दरअसल जुनैद अपने घर में भगवान की प्रतिमाएं रखकर पूजापाठ करते हैं। इसके साथ ही भगवा वस्त्र पहनकर मंदिर जाते हैं। यह बात कुछ कट्टरपंथियों को रास नहीं आ रही है।

इसी बीच मार्च 2019 में फतेहपुर के बिंदकी में रहने वाली अफरोज से जुनैद का निकाह हुआ था। अफरोज जब निकाह के बाद ससुराल आई, तो उसने पूजापाठ का विरोध करना शुरू कर दिया। सनातन धर्म के प्रति आपत्तिजनक बाते कहने लगी। जिसकी वजह से आए दिन विवाद होने लगा, लेकिन इस सबके बाद भी जुनैद की सनातन धर्म के प्रति आस्था कम नहीं हुई। जुनैद की पत्नी अफरोज ने पूरा किस्सा अपने मायके में बताया, जिसपर अफरोज की मां मुस्तकीमा, पिता मुइन अहमद, भाई मुसीर खान और मोहसिन विरोध और मारपीट पर उतारू हो गए। जुनैद को धमकी देने लगे। जुनैद का आरोप है कि सास-ससुर और साले सनातन धर्म को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। मां-बेटे को जान से मारने की धमकी देते हैं। इसके साथ घर आकर गाली-गलौच और मुझसे मारपीट करते हैं। तरह-तरह से प्रताड़ित करते हैं। जुनैद का कहना है जब हिंदूस्तान में रहकर भी हम लोग सनातन धर्म की पूजापाठ नहीं कर पा रहे हैं तो हम कहां सुरक्षित रह सकते हैं। ससुरालियों की प्रताड़ना से परेशान होकर बीते 09 फरवरी 2023 को जुनैद ने मुख्यमंत्री योगी से शिकायत करके पूरा मामला उन्हें बताया और सुरक्षा की मांग की है।

गौरतलब हो, जुनैद ने 08 जून 2023 को बाबूपुरवा कोतवाली में तहरीर भी दी थी। बाबू पुरवा पुलिस ने जुनैद की तहरीर पर आईपीसी की धारा 298, 504, 506 में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं,डीसीपी शिवाजी शुक्ला का कहना है कि ऐसा मामला सामने आया है। इसकी जांच कराई जा रही है।

प्रमुख खबरें

Animesh Kujur की तूफानी दौड़, National Record तोड़कर Commonwealth Games 2026 में बनाई जगह

Human Trafficking पर Supreme Court का ऑपरेशन क्लीन, राज्यों को 4 हफ्ते में AHTU बनाने का आदेश

IPL 2026: अर्श से फर्श पर Punjab Kings, लगातार 6 हार के बाद Lucknow के खिलाफ Playoff की आखिरी उम्मीद

Barcelona के कोच Hansi Flick का बड़ा बयान, Pep Guardiola हैं दुनिया के बेस्ट कोच