मुस्लिम युवाओं ने पेश की गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल, शिवलिंग पर चढ़ाया जल, भगवान भोले से मांगा यह आशीर्वाद

By अंकित सिंह | Jul 28, 2022

भारत में गंगा-जमुना तहजीब की मिसाल दी जाती है। भारत की सबसे खास बात यह है कि यहां सभी धर्म एक साथ मिलकर त्योहारों को मनाते हैं। हालांकि, यह बात भी सच है कि कई समय धार्मिक तनाव की भी खबरें आती हैं। पिछले एक-दो महीनों में हमने कई बार ऐसी खबरें सुनी होंगी। इन सबके बीच उत्तर प्रदेश के इटावा में कुछ मुस्लिम युवाओं ने धार्मिक एकता की मिसाल पेश की है। जानकारी के मुताबिक मुस्लिम युवाओं ने भारत माता की जय और बोल बम के नारे लगाते हुए शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। सांप्रदायिक सद्भावना को जागृत करने के उद्देश्य से मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के नेतृत्व में एक कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया था। इसमें लगभग दो दर्जन मुस्लिम युवाओं ने भाग लिया। जलाभिषेक के साथ ही मुस्लिम युवाओं ने अखंड भारत निर्माण के लिए संकल्प भी जताया है। 

इसे भी पढ़ें: नोएडा में 13 वर्ष की छात्रा को अगवा कर उसके साथ बलात्कार किया, आरोपी गिरफ्तार

आपको बता दें कि सावन का महीना चल रहा है। हिंदू धर्म में इसे त्योहारों का महीना भी कहा जाता है जहां कई बड़े त्यौहार आते हैं। इसी महीने में कांवड़ यात्रा निकाली जाती है। कांवड़िया पवित्र नदी से जल भरकर भगवान भोले पर समर्पित करते हैं। हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश जैसे राज्यों से लोग पैदल हरिद्वार में जल भरने आते हैं। उसे भी भगवान शिव को समर्पित करते हैं। इसके अलावा 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में भी कावड़िया जल चढ़ाते हैं। 

प्रमुख खबरें

Love Series Review | डेटिंग ऐप्स और आधुनिक रिश्तों पर आधारित नई तमिल सीरीज़ लव में क्या है खास और कहां रह गई कमी?

BMW Group India ने घोषित किए Golf Cup विजेता, South Africa में खेलेंगे

R K Narayan Birth Anniversary: अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे R K Narayan, अंग्रेजी में हो गए थे फेल

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात