कुशीनगर में भाजपा की जीत का जश्न मनाना मुस्लिम युवक को पड़ा भारी, रिश्तेदारों ने जमकर पीटा, अस्पताल में मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 28, 2022

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलने पर कुशीनगर जिले में मिठाई बांटने और जश्न मनाने पर मुस्लिम युवक बाबर अली (25) की उसी के समुदाय के पड़ोसियों ने जमकर पिटाई की, जिसके बाद लखनऊ में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अधिकारियों ने रविवार शाम यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्‍य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

इसे भी पढ़ें: बीरभूम हिंसा: गिरफ्तार टीएमसी नेता से सीबीआई की पूछताछ, अस्पताल में घायलों के बयान दर्ज किये

रिपोर्ट के अनुसार, बाबर विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के पीएन पाठक के लिए प्रचार करता था और पार्टी की जीत के दिन उसने न सिर्फ पटाखे फोड़े थे, बल्कि मिठाइयां भी बांटी थीं, जिसके बाद पड़ोसी बहुत नाराज हो गए और उसे जान से मारने की धमकी देने लगे। रिपोर्ट के मुताबिक, 20 मार्च को बाबर के पड़ोसियों ने उसे उसके घर में घेरकर डंडे से पीटना शुरू कर दिया और जब वह खुद को बचाने के लिए छत पर चढ़ गया तो उन्होंने उसे वहां से नीचे फेंक दिया। बाबर के भाई चंदे आलम और पत्नी फातिमा ने संवाददाताओं से कहा कि वे पड़ोसियों से सुरक्षा के लिए कई बार पुलिस और अन्य अधिकारियों के पास गए, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। इस बीच, भाजपा विधायक पीएन पाठक ने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप वर्मा ने कहा कि 21 मार्च को बाबर अली को पीटकर घायल करने का मामला दर्ज किया गया था और 25 मार्च को उसकी मौत हो गई थी। उन्‍होंने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और बाकी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। वर्मा के मुताबिक, आरोपी और पीड़ित एक ही समुदाय के हैं। इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबर अली के निधन पर शोक जताया और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने अधिकारियों को मामले की निष्पक्ष जांच करने का निर्देश दिया।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर