इशारों इशारों में सिसोदिया ने साधा अमित शाह पर निशाना, बोले- ‘आप’ के बढ़ते कदमों से डरी हुई है भाजपा

Sisodia

गृह मंत्री अमित शाह के चंडीगढ़ प्रशासन के कर्मचारियों की सेवा शर्तें केंद्रीय सिविल सेवाओं के अनुरूप करने की घोषणा करने के बाद दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा।

नयी दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह के चंडीगढ़ प्रशासन के कर्मचारियों की सेवा शर्तें केंद्रीय सिविल सेवाओं के अनुरूप करने की घोषणा करने के बाद दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा आम आदमी पार्टी (आप) के ‘‘बढ़ते कदमों’’ से डर गई है।

इसे भी पढ़ें: Petrol and Diesel Price | महंगाई की मार! दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमत में फिर से बढ़ोतरी

‘आप’ के वरिष्ठ नेता ने ट्वीट किया कि जब पंजाब में कांग्रेस का शासन था, तब शाह ने ‘‘चंडीगढ़ की शक्तियां नहीं छीनीं।’’ उन्होंने कहा कि लेकिन जैसे ही पंजाब में ‘आप’ ने सरकार बनाई तो गृह मंत्री ने इस कदम का ऐलान कर दिया, क्योंकि ‘‘भाजपा ‘आप’ के बढ़ते कदमों से डरी हुई है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़