अयोध्या में मुसलमानों ने वसीम रिजवी की मोहम्मद पुस्तक के विरोध में किया प्रदर्शन

By सत्य प्रकाश | Nov 18, 2021

अयोध्या। वसीम रिजवी द्वारा कुरान की आयतों एवं इस्लाम के प्रवर्तक हजरत मोहम्मद साहब के चरित्र का हनन करते हुए अभद्र टिप्पणियां कर मोहम्मद पुस्तक लिखी गई। और प्रकाशित किए जाने पर अयोध्या में मुस्लिम समुदाय के लोगो ने वसीम रिजवी के विरोध में प्रदर्शन किया। और वसीम रिजवी के गिरफ्तारी की मांग भी किया गया। 

इसे भी पढ़ें: आजादी के 75वां वर्ष होने पर 465 स्थलों पर होगी भारत माता की आरती, 75000 लोग गाएंगे वंदे मातरम

डॉ मिर्जा शहाब शाह ने कहा कि वसीम रिजवी को शासन प्रशासन स्तर पर मुसलमान न समझते हुए उसकी शिया वक्फ बोर्ड की सदस्यता समाप्त की जाए वसीम रिजवी द्वारा लिखित पुस्तक मोहम्मद प्रतिबंधित की जाए उसने अपनी  कृतियों से देश में शिया सुन्नी एवं हिंदू मुसलमान के मध्य झगड़ा फसाद कराने के असफल प्रयास के जुर्म में गिरफ्तार किया जाए। वही कहा कि शिया वक्फ बोर्ड में उसके द्वारा किए गए भ्रष्टाचार एवं घोटालों के लिए सरकार द्वारा प्रारंभ की गई जांच को यथाशीघ्र पूर्ण कर दोषियों को दंडित किया जाए।

प्रमुख खबरें

Kartarpur Corridor फिर खोलने की मांग, CM Bhagwant Mann ने केंद्र से लगाई गुहार

DSIIDC के ऐप से दिल्ली में शराब की अग्रिम बुकिंग शुरू, 48 घंटे में खुद लेनी होगी डिलीवरी

UAE जाने वाले भारतीयों के लिए Travel Insurance जरूरी, दूतावास ने जारी की एडवायजरी

Delhi Weather: न्यूनतम पारा 15.3 डिग्री पहुंचा, तीन साल में अक्टूबर की सबसे सर्द सुबह