मानसून में कर रहे हैं घूमने की प्लानिंग तो इन जगहों को लिस्ट में शामिल करना ना भूलें

By प्रिया मिश्रा | Jul 05, 2022

बारिश के मौसम में चारों ओर हरियाली और सुहाने वातावरण से मन गदगद हो जाता है। यह एक ऐसा मौसम होता है जब प्रकृति की सुंदरता में चार चाँद लग जाते हैं। मॉनसून में बहुत से लोग अपने घरों में ही रहना पसंद करते हैं। वहीं कई लोगों को इस मौसम में घूमना बेहद पसंद होता है। यह समय प्रकृति की खूबसूरती को महसूस करने का सबसे अच्छा समय होता है। अगर आप भी मॉनसून में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो भारत की इन खूबसूरत जगहों पर जा सकते हैं -  

मॉनसून में आप कूर्ग जाने का प्लान बना सकते हैं। यह कर्नाटक के फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक है। हरी-भरी पहाड़ियों से घिरा यह खूबसूरत हिल स्टेशन देश-विदेश से पर्यटकों को आकर्षित करता है। यह हिल स्टेशन इतना खूबसूरत है कि इसे भारत का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। यह जगह ट्रेक्किंग, राफ्टिंग और फिशिंग जैसी एक्टिविटीज के लिए बेहतरीन है। यह देश के सबसे भारी वर्षा वाले क्षेत्रों में से एक है। मॉनसून के दौरान कूर्ग की खूबसूरती और अधिक बढ़ जाती है। इस हिल स्टेशन पर आप हरी-भरी वादियाँ, चाय और कॉफी के बागान और संतरे के बाग देख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: गोवा के बीच पर तो जरूर गए होंगे, लेकिन इन मशहूर मंदिरों के बारे में कितना जानते हैं आप?

उदयपुर 

उदयपुर, राजस्थान के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है। उदयपुर शहर को 'द सिटी ऑफ लेक' के रूप में जाना जाता है क्योंकि इस शहर में कई सुंदर झीलें हैं। यह शहर चारों ओर से सुंदर अरावली पहाड़ियों से घिरा हुआ है और 'पूर्व के वेनिस' का एहसास देता है। उदयपुर में स्थित भव्य किले, मंदिर सुंदर झीलें, महल, संग्रहालय और वन्यजीव अभयारण्य इसे पर्यटकों के लिए एक आदर्श गंतव्य बनाते हैं। उदयपुर की फ़तेह सागर झील, मानसून के दौरान और अधिक मनमोहक लगती है। 

दार्जिलिंग

दार्जिलिंग अपने चाय बागानों के लिए बहुत मशहूर है। यहां से कंचनजंगा पहाड़ियों का अद्भुत और अविश्वसनीय नज़ारा दिखता है। यहां की ख़ूबसूरती देखने और महसूस करने के लिए मॉनसून से बेहतर कोई और मौसम नहीं है। यहां सड़कों का जाल बिछा हुआ है और ये सड़कें एक दूसरे से जुड़ी हुई हैं। इन सड़कों पर घूमते हुए आपको औपनिवेशिक काल की बनी कई इमारतें दिख जाएंगी। मॉनसून के समय यहाँ का औसत तापमान 15-20 डिग्री सेन्टीग्रेड होता हैं। यहाँ  बतासिया लूप, पीस पगोडा, टाइगर हिल, जापानी मन्दिर, रौक गार्डन आदि प्रसिद्ध हैं। यहां पर आप टाइगर हिल पर घूम सकते है, तेन्जीन  रौक पर चढ़ाई कर सकते है और मीरिक झील पर बोटिंग कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: राजस्थान के मंडोर में हैं घूमने लायक कई जगहें, एक बार जरूर जाएं

शिलांग 

पूर्वोत्तर राज्य शिलांग, मॉनसून के दौरान सबसे ज़्यादा घूमी जाने वाली जगहों में शामिल है। यह जगह इतनी खूबसूरत है कि इसे  'पूर्व का स्कॉटलैंड' भी कहा जाता है। यहाँ के हरे-भरे मैदान, सुरम्य परिदृश्य, ऊंचे पहाड़, मिलनसार लोग और औपनिवेशिक आतिथ्य पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। मॉनसून के दौरान यहाँ की खूबसूरती और अधिक बढ़ जाती है। बारिश के मौसम में आप शिलांग में एलिफैंट फॉल्स और स्प्रेड ईगल फॉल्स जरूर देखने जाएं। 

मुन्नार 

मुन्नार दक्षिण भारत का बेहद ही खूबसूरत और पॉप्युलर हिल स्टेशन है जिसकी वजह से मुन्नार को "दक्षिण भारत का कश्मीर" भी कहा जाता है। यहां की हरियाली, चाय के बागान और खूबसूरत साइट्स की वजह से यह भारत के फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशंस में से एक है। प्रकृति प्रेमियों के लिए मुन्नार बेस्ट है। बारिश के मौसम में मुन्नार की खूबसूरती मंत्रमुग्ध करने वाली होती है। यह जगह कपल्स और नेचर लवर्स के लिए बेस्ट है।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc नेताओं का संसद से मार्च, राष्ट्रपति मुर्मू से मिलकर उठाएंगे वोट चोरी का मुद्दा

पिल्ले अमेरिका से बेझिझक नफ़रत करती हैं, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को लेकर ट्रंप ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा

Sensex में 879 अंकों का उछाल, IT कंपनियों के शेयरों में लिवाली से चमका शेयर बाजार

तनाव नहीं, संवाद चुनो: दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष संगोष्ठी