बांग्लादेश बोर्ड के कारण IPL 2020 में नहीं खेल पाएंगे ये दो गेंदबाज, इन टीम से आए थे ऑफर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 05, 2020

ढाका। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजियों की मांग के बाद भी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने राष्ट्रीय टीम के अगले महीने प्रस्तावित श्रीलंका दौरे को देखते हुए तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) देने से मना कर दिया। ‘क्रिकबज डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले आगामी आईपीएल के लिए मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स ने बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज के लिए संपर्क किया था। दोनों टीमें के एक-एक तेज गेंदबाज ने टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है। मुंबई इंडियंस ने लसिथ मलिंगा की जगह जेम्स पैटिनसन को टीम में शामिल कया है तो वहीं केकेआर ने अभी हैरी गुरने की जगह लेने वाले खिलाड़ी पर फैसला नहीं किया है।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध

J&K के Kishtwar में PDP Leader Abdul Kabir गिरफ्तार, Burhan Wani को शहीद बता कर खड़ा किया था विवाद

तुमको भी ठोंकेगे, अंसारुल्लाह ने अब सऊदी के यारों को खुल्ला धमकाया