मुजफ्फरनगर : खेत में मिला 60 वर्षीय महिला का जला हुआ शव, पुलिस जांच में जुटी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 09, 2022

मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश)।उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के चापर थाना क्षेत्र के कुतुबपुर गांव में खेत से कलावती नाम की 60 वर्षीय महिला का जला हुआ शव बरामद हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में लू चलने की आशंका, 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है अधिकतम तापमान

उन्होंने बताया कि मृतक के बेटे नरेश पाल द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, शुक्रवार शाम उसकी मां खेतों में गई थी, लेकिन घर नहीं लौटी। शिकायत के मुताबिक, बाद में महिला का जला हुआ शव खेत में पाया गया। थाना अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि कलावती के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

सिर्फ अपने बच्चों के भविष्य के लिए चुनाव लड़ रहे हैं समाजवादी पार्टी और कांग्रेस : PM Modi

‘INDIA’ गठबंधन के साझेदारों में मतभेद से पूरे बंगाल में देखने को मिल रहा है त्रिकोणीय मुकाबला

Apple वॉच ने दिल्ली की महिला की बचाई जान, सटीक और उन्नत सुविधाओं के लिए टिम कुक को धन्यवाद दिया, CEO ने दी प्रतिक्रिया

कांग्रेस संगठन के असहयोग और अविश्वास के कारण नामांकन वापस लिया : Akshay Kanti Bam