जनता के समर्थन से एमवीए मजबूत और एकजुट, जल्द करेंगे राज्य का दौरा:अंबादास दानवे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 03, 2023

मुंबई। शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे (शिवसेना-यूबीटी) के नेता अंबादास दानवे ने बुधवार को कहा कि महा विकास अघाड़ी (एमवीए) मजबूत है और महाराष्ट्र की जनता ने इस गठबंधन को अपना समर्थन दिया है। विधान परिषद में विपक्ष के नेता दानवे ने कहा कि एमवीए नेता जल्द ही राज्य का दौरा शुरू करेंगे और बैठकें करेंगे। दानवे ने कहा कि शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में टूट के बावजूद एमवीए मजबूत और एकजुट है।

इसे भी पढ़ें: PM Modi पर Derek O'Brien का तंज, कहा- अभी तक आप एक एक मिनट के लिए भी संसद...

इस बैठक में शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे, कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण और बालासाहेब थोराट, राकांपा के जयंत पाटिल के साथ-साथ समाजवादी पार्टी के अबू आसिम आजमी और जनता दल (यूनाइटेड) के कपिल पाटिल जैसे कुछ प्रमुख नेता मौजूद थे। बैठक को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि 17 अगस्त के बाद एमवीए सहयोगी चुनाव की तैयारी के लिए संयुक्त रैलियों के साथ-साथ कार्यकर्ता सम्मेलन भी करेंगे।

प्रमुख खबरें

झांसी में TTE से मारपीट और HHT मशीन तोड़ने पर तीन यात्री अरेस्ट

Yemen में दो हफ्तों से फंसे 19 भारतीय नाविकों को बचाया गया, वतन वापसी शुरू

Emmanuel Macron और Anthony Albanese समेत वैश्विक नेताओं ने दी Diwali की बधाई, शांति की कामना की

Israel के राष्ट्रपति ने Gadi Eisenkot को 67 सांसदों के समर्थन के बाद सौंपी सरकार बनाने की कमान