MVA बदलापुर के आरोपी के लिए श्रद्धांजलि सभा आयोजित करेगा? श्रीकांत शिंदे ने क्यों किया ऐसा दावा

By अभिनय आकाश | Sep 24, 2024

शिवसेना नेता श्रीकांत शिंदे ने बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी के कथित एनकाउंटर पर कहा कि कल जो घटना हुई उसमें आरोपी ने ट्रांज़िट में पुलिस पर गोली चलाई, पुलिस को गोली लगी। पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई। महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था खराब है यह कहके विपक्ष ने बदलापुर में रेल रोको आंदोलन किया, तब वही लोग चिल्ला-चिल्लाकर कह रहे थे कि आरोपी को हमें सौंपो हम उसे सबक सीखाएंगे। लेकिन अब वे दुखी हैं। मुझे लगता है कि विपक्ष इतना दुखी है कि वे आरोपी के लिए श्रद्धांजलि सभा भी आयोजित कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Badlapur Case: बदलापुर रेप के आरोपी ने पुलिस की रिवॉल्वर छीन की फायरिंग, फिर जो हुआ...

बदलापुर यौन शोषण मामले के आरोपी अक्षय शिंदे के परिवार के सदस्यों ने पुलिस के इस दावे को चुनौती दी है कि पहले अक्षय ने एक पुलिसकर्मी पर गोली चलायी जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की जिससे उसकी मौत हो गयी। शिंदे के परिजनों ने यह भी दावा किया कि पुलिस ने यौन शोषण मामले में जुर्म कबूलने के लिए उस पर दबाव बनाया था। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार रात को कहा कि शिंदे की मौत संबंधी घटनाक्रम की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं।  

प्रमुख खबरें

Weather Alert: दिल्ली, यूपी, राजस्थान में अगले 48 घंटे भारी, तेज हवाओं के साथ ओले गिरने की आशंका

Pune Rape-Murder Case: सामने आया आरोपी का पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड, CM Fadnavis बोले- कोई कानूनी कमी नहीं छोड़ेंगे

Bollywood Upcoming Releases: मई में बॉक्स ऑफिस पर सितारों का मेला, Ayushmann, Varun और Sanjay Dutt में कौन मारेगा बाजी?

Iran के Peace Proposal पर भड़के Donald Trump, दे डाली फिर से हमले की धमकी