मेरा देश मेरा परिवार है, INDIA गठबंधन पर पीएम के तंज के बाद बोले उद्धव ठाकरे

By अभिनय आकाश | Jul 27, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विपक्ष पर कटाक्ष करने के कुछ दिनों बाद उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन उनके परिवारों को बचाने के लिए बनाया गया। शिव सेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे ने कहा कि विपक्षी दल वास्तव में हमारे परिवार को बचाने के लिए एक साथ आए क्योंकि मेरा देश मेरा परिवार है। उद्धव ने कहा कि हां हम अपने परिवार को बचाने के लिए एक साथ आए हैं। मेरा देश मेरा परिवार है। यह मेरा हिंदुत्व है। मैंने कोविड के दौरान 'मेरा परिवार, मेरी जिम्मेदारी' की अवधारणा को लागू किया। आज पूरे देश में इसे लागू करने का समय आ गया है।

इसे भी पढ़ें: Uddhav Thackeray Interview: NDA की सिर्फ 3 सबसे मजबूत पार्टियां, ED-CBI और IT, उद्धव ने पूछा- मोदी को 36 दलों की जरूरत क्यों?

बता दें कि अगले साल होने वाले संसदीय चुनावों में भाजपा को चुनौती देने के लिए 26 विपक्षी दलों के नेताओं ने एक साथ आकर एक नया गठबंधन बनाया। नए गठबंधन का नाम India (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) रखा गया।

सामना साक्षात्कार में ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन यानी महा विकास अघाड़ी का दायरा अब व्यापक हो गया है और यह अब पूरे देश में 'इंडिया' में बदल गया है। इसलिए, अन्य राज्यों में क्षेत्रीय दल और कांग्रेस, जो एक प्रमुख पार्टी है, इसमें शामिल हो गई है। 

प्रमुख खबरें

Parenting Mistakes: बच्चों के जिद्दी स्वभाव के पीछे हैं पेरेंट्स की ये 4 गलतियां, Future पर पड़ता है गहरा असर

Prabhasakshi NewsRoom: Honey Trap में फंसा IAF Wing Commander, संवेदनशील रक्षा जानकारी लीक करने के आरोप में गिरफ्तार

Sawan Shivratri 2026 Date and Time: जानिए कब है सावन की शिवरात्रि? जानें शिवलिंग पर जल चढ़ाने के नियम

मुख्यमंत्री को जोकर बताने वाले अर्जुन अयांकी पर Kerala Police ने दर्ज किया नया मुकदमा