मेरी सरकार ने फोन टैप नहीं कराए, वर्तमान सरकार जाँच कराने को स्वतंत्र: फडणवीस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 24, 2020

मुंबई। महाराष्ट्र में पूर्ववर्ती भाजपा नीत सरकार द्वारा विपक्षी दलों के नेताओं के फोन टैप कराने के आरोपों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि फोन टैपिंग राज्य की संस्कृति में नहीं थी और उनकी सरकार ने ऐसे कोई आदेश नहीं दिए। उन्होंने यह भी कहा कि महाराष्ट्र विकास अघाडी सरकार फोन टैपिंग के आरोपों की जांच करने के लिए स्वतंत्र है। 

विधानसभा में विपक्ष के नेता फडणवीस ने कहा, “फोन टैपिंग महाराष्ट्र की संस्कृति नहीं है। मेरी सरकार ने ऐसे कोई आदेश नहीं दिए थे।”  उन्होंने कहा, “पूरा देश आरोप लगाने वालों की विश्वसनीयता से परिचित है। राज्य सरकार किसी भी विधि से आरोपों की जांच करने को स्वतंत्र है। महाराष्ट्र के लोग सच जानते हैं। मेरे कार्यकाल के दौरान शिवसेना के एक नेता राज्य मंत्री थे।” उन्होंने कहा, “मेरा एक अनुरोध है कि सरकार को तुरंत जांच करवा कररिपोर्ट जनता के सामने रखनी चाहिए। इसके लिए अगर वह इजराइल जाना चाहती है तो वह भी करना चाहिए।” 

इसे भी पढ़ें: सावरकर एक सोच थे जिनकी प्रासंगिकता कभी खत्म नहीं होगी: फडणवीस

फडणवीस का बयान महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख के आरोपों के एक दिन बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि फडणवीस सरकार ने सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करते हुए विपक्षी नेताओं के फोन टैप कराए थे।

प्रमुख खबरें

Tamil Nadu Bypolls: TVK ने मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीटें जीतीं

T20I में 50 छक्के जड़कर Ishan Kishan बने तीसरे खिलाड़ी, Suryakumar Yadav की सूची में एंट्री

Delhi में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, Metro स्टेशन बंद होने पर Supreme Court ने जताई चिंता

Sanju Samson के 82 रन से भारत ने West Indies के खिलाफ बनाया 249 रन का रिकॉर्ड स्कोर