मेरा काम अच्छी पटकथा का चयन करना है: सान्या मल्होत्रा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 15, 2019

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने फिल्म ‘मेन इन ब्लैक’ में हिंदी भाषा की संवाद अदायगी में हॉलीवुड अभिनेत्री टेसा थॉम्पसन की आवाज दी है। उनका कहना है कि दूसरे कलाकार के लिए डब करना हमेशा पेचीदा और चुनौतीपूर्ण होता है। ‘मेन इन ब्लैक’ के हिंदी वर्जन में सान्या ने हॉलीवुड अभिनेत्री टेसा थॉम्पसन की और ‘गली बॉय’ किरदार सिद्धांत चतुर्वेदी ने हॉलीवुड अभिनेता क्रिस हेम्सवर्थ के किरदार को अपनी आवाज दी है। 

अभिनेत्री ने बताया, मेरे लिए, सब कुछ एक नया अनुभव है। मुझे अभिनय से जुड़ी कोई भी चीज करना पसंद है। यह सुखद है कि मैं आज एक कलाकार हूं। अब मेरा काम सही पटकथा चुनने का है, चाहे वह एक कलाकार के रूप में हो या सिनेमा के किसी अन्य मजेदार पहलू के बारे में हो।’’

इसे भी पढ़ें: अक्षय कुमार बने मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर के ब्रांड एम्बेसडर

उन्होंने कहा कि उनके पास जब आवाज डब करने की पेशकश की गई तो वह अचंभित रह गईं। सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट इंडिया ने ‘मेन इन ब्लैक: इंटरनेशनल’ को शुक्रवार को हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज किया। 

प्रमुख खबरें

South Africa ने पहले ODI में Australia को 67 रन से हराया, Matthew Breetzke का शतक

बैठक में सिंधिया ने टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन TMZ के आगामी कार्ययोजना को लेकर की समीक्षा, सिंधिया ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Asian Games Table Tennis: मानुष शाह और दीया चिताले ने जीता कांस्य पदक

CEC Gyanesh Kumar बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं, P Chidambaram ने मांगा इस्तीफा