'राष्ट्रीय पुरस्कार उठाने के लिये मेरा एक ही हाथ काफी', शाहरुख खान ने कंधे में चोट पर मजाकियां अंदाज में की मीडिया से बात

By रेनू तिवारी | Aug 21, 2025

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने बुधवार को पहली बार अपने कंधे की चोट के बारे में मीडिया से बात की। इस महीने की शुरुआत में अपनी फिल्म 'जवान' के लिए 2023 का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने वाले शाहरुख खान मुंबई में अपने बेटे आर्यन खान की बतौर निर्देशक पहली सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के प्रीव्यू लॉन्च इवेंट में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने (बेटे के शो) ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के ‘प्रीव्यू लॉन्च’ पर कहा, ‘‘मेरे कंधे में चोट लग गई थी। मेरी एक छोटी सी सर्जरी हुई, असल में छोटी नहीं, बल्कि काफी बड़ी थी। अब इसे ठीक होने में एक-दो महीने लगेंगे। राष्ट्रीय पुरस्कार उठाने के लिए मेरा एक ही हाथ काफी है।’’ उन्होंने अपनी बांहें फैलाने वाले विशिष्ट पोज का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘दरअसल, मैं ज्यादातर काम एक हाथ से कर लेता हूं - खाना खाना, दांत साफ करना और सिर के पिछले हिस्से को खुजलाना। लेकिन मुझे एक चीज में दिक्कत होती है - आपका सारा प्यार बटोरने में।’’

इसे भी पढ़ें: बिग बी ने बताई बुढ़ापे की हकीकत, 82 साल के अमिताभ बच्चन ने कहा- 'अब पैंट पहनने में भी होती है मुश्किल'

आर्यन के शो के कलाकारों से परिचय कराने वाले इस कार्यक्रम में नजर आए शाहरुख ने चोट की वजह से दाहिने हाथ में ‘आर्म बैंड’ पहन रखा था। अपने मजाकिया अंदाज के लिए मशहूर, 59 वर्षीय अभिनेता शाहरूख अपने बेटे के निर्देशन में बन रहे प्रोजेक्ट के बारे में मजाक करने से भी नहीं हिचके।

इसे भी पढ़ें: Thama Teaser Out | फिल्म थामा का लेटेस्ट टीजर हुआ रिलीज, लोगों को पसंद आएगी Ayushmann और Rashmika की जोड़ी?

उन्होंने कहा, ‘‘जब आर्यन ने मुझे बताया कि वह बॉलीवुड पर एक शो करने जा रहे हैं जो कुछ अलग हटकर होगा, तो मैंने सोचा -- क्या वह मन्नत के सीसीटीवी फुटेज यूट्यूब पर अपलोड करने वाला है?’’ इसके बाद शाहरुख ने नये कलाकार की कुछ नया और अनोखा बनाने के लिए प्रशंसा की। यह सीरीज 18 सितंबर से स्ट्रीमिंग मंच पर नजर आएगी।

Visit Prabhasakshi for Latest Entertainment News in Hindi Bollywood 

 

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

प्रमुख खबरें

Rajasthan Governor Haribhau Bagade ने नशामुक्ति और टीबी मुक्त भारत के लिए जनभागीदारी पर दिया जोर

Bihar Government ने BIIPP 2025 के साथ Bauma CONEXPO 2026 में दिखाई अपनी औद्योगिक क्षमता

डेट पर जाने से पहले घंटों तैयार होने का झंझट छोड़ रहे युवा, Unpolished Look वाला ये नया ट्रेंड क्यों हो रहा वायरल?

Team India के Selection Pattern ने दिए संकेत, अब केवल Test Cricket तक सिमटा Rishabh Pant का भविष्य