BSF जवान की रहस्यमयी मौत, भारत-बांग्लादेश सीमा पर जलाशय से शव बरामद

By अभिनय आकाश | Jan 11, 2022

बांग्लादेश सीमा से सटे मालदा में एक बीएसएफ जवान के शहीद होने की घटना सामने आई है। जवान का शव सोमवार सुबह बमंगोला थाना क्षेत्र के खुटादाहा बार्डर पर एक जलाशय से बरामद किया गया। बीएसएफ ने दावा किया है कि तस्करों ने जवानों को डुबो दिया था। हालांकि पुलिस ने दावा किया कि बीएसएफ ने अभी तक पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस की जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 29 वर्षीय विवेक तिवारी के रूप में हुई है। मृत जवान उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। वह बीएसएफ की 159वीं बटालियन में कार्यरत था। जवान ने 2016 में बीएसएफ ज्वाइन किया था।

प्रमुख खबरें

Lakhimpur Kheri में निजी स्कूल परिसर में शिक्षिका की हत्या, प्रशासन ने जारी की 16 सूत्री सुरक्षा सूची

गुजरात के Kalpasar Project के लिए India और Netherlands के बीच 2 MoU साइन, CWC करेगा सहयोग

Asian Games: भारत ने Mixed 4x400m Relay में जीता Silver Medal

Thailand अधिकारियों ने Asian Games में जताई नाराजगी, खिलाड़ियों के लिए खुद करने पड़े इंतजाम