काफी दिलचस्प था French Open का मैच, नडाल और जोकोविच में से कोई नहीं मान रहा था हार; फिर हुआ कुछ ऐसा..

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2022

पेरिस। ‘लाल बजरी के बादशाह’ रफेल नडाल ने एक बार फिर रोलां गैरो पर अपनी बादशाहत साबित करते हुए गत चैम्पियन नोवाक जोकोविच को हराकर पुरूष एकल सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। नडाल ने शीर्ष वरीयता प्राप्त जोकोविच को करीब चार घंटे तक चले मुकाबले में 6 . 2, 4 . 6, 6 . 2, 7 . 6 से मात दी। इसके साथ ही उन्होंने 14वें फ्रेंच ओपन और 22वें ग्रैंडस्लैम खिताब की ओर कदम रख दिया। जीत के बाद उन्होंने कहा ,‘ मेरे लिये एक और जादुई रात थी। ’’ शुक्रवार को 36 वर्ष के होने जा रहे नडाल का सामना तीसरी वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Red Fort Car Blast पर UNSC रिपोर्ट ने किया बड़ा खुलासा, धमाके के तार Al Qaeda in the Indian Subcontinent से जोड़े

Shravan Special: महादेव पूजा में वर्जित हैं ये चीजें, Shiv Puja में न करें ये Mistakes

Jharkhand में परीक्षा धांधली के खिलाफ 20वें दिन प्रदर्शन जारी, JPSC परीक्षा रद्द होगी

Ghaziabad में तेज रफ्तार Thar की टक्कर से Home Guard जवान की मौत, सिपाही घायल