नड्डा का कांग्रेस पर आरोप, राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन से मिले तीन सौ हजार करोड़ अमेरिकी डॉलर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 25, 2020

नयी दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि साल 2005-06 में राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन से तीन सौ हजार करोड़ अमेरिकी डॉलर की राशि मिली थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यह बताना चाहिए कि इतनी मोटी रकम किस बात के लिए राजीव गांधी फाउंडेशन को मिली थी , जिसकी अध्यक्ष कांग्रेस नेता सोनिया गांधी हैं। नड्डा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी फाउंडेशन के सदस्य हैं। नड्डा ने ये गंभीर आरोप मध्य प्रदेश जनसंवाद नाम से आयोजित एक डिजिटल रैली को दिल्ली से संबोधित करते हुए लगाए। इस रैली को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे आश्चर्य होता है कि राजीव गांधी फाउंडेशन को 2005-06 में पीपुल्सरिपब्लिक ऑफ चाइना और चीनी दूतावास ने तीन सौ हजार करोड़ यूएस डॉलर क्यों दिए।’’ नड्डा ने कहा कि विपक्ष के लोग विरोध के नाम पर किस तरीके से ‘‘दोस्ती’’ निभाते हैं, यह इसका एक उदाहरण है। 

 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने सरकार से पूछा, सवाल पूछने पर विपक्ष राष्ट्र विरोधी हो जाता है तो 2004-14 में बीजेपी भी यही थी?


नड्डा ने कहा, ‘‘देश जानना चाहता है कि राजीव गांधी फाउंडेशन को तीन सौ हजार करोड़ अमेरिकी डॉलर किस लिए दिए गए थे। एक परिवार की गलतियों के कारण 43 हजार वर्ग किलोमीटर हमारी भूमि चली गई।चीन से ये फंड लेते हैं और उसके बाद वो स्टडी कराते हैं, जो देश के हित में नहीं है और ये उसके लिए वातावरण तैयार करते हैं।’’ उन्होंने कहा कि लोगों को अपने पक्ष में करने के बहुत से तरीके होते हैं। ‘‘आज चीन के खिलाफ ऐसे खड़े हैं जैसे इनके बराबर का कोई दूसरा प्रहरी ही नहीं हो।

प्रमुख खबरें

6 माओवादियों के खात्मे के पर बोले अमित शाह, नक्सलवाद से मुक्ति की दहलीज पर खड़ा है ओडिशा

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा जारी, दीपू चंद्र दास के बाद एक और की पीट-पीटकर हत्या, कानून-व्यवस्था पर सवाल

साहिबजादों के सर्वोच्च बलिदान को नमन: पीएम मोदी वीर बाल दिवस पर करेंगे राष्ट्र को संबोधित

सांता क्लॉज स्किट विवाद: सौरभ भारद्वाज समेत AAP नेताओं पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का FIR