Gujarat में नड्डा का बड़ा आरोप, कांग्रेस ने हमेशा वोटबैंक की राजनीति की, आपस में लड़वाने का किया काम

By अंकित सिंह | Nov 22, 2022

गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस पर जबरदस्त तरीके से प्रहार किया। जेपी नड्डा ने साफ तौर पर आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा वोट बैंक की राजनीति की है। उसने लोगों को आपस में लड़ माया है। अपने संबोधन में नड्डा ने कहा कि आज नए भारत की नींव रखने का काम हम सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कर रहे हैं। इसके साथ ङी उन्होंने दावा किया कि गांव, गरीब, वंचित, पीड़ित, दलित, आदिवासी, महिला... अगर इनको किसी ने आवाज दी है तो वो प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने दी है।

इसे भी पढ़ें: Gujarat Election: कांग्रेस पर तंज कसते हुए योगी ने कहा, अब बापू के सपने को पूरा करने का समय आ गया है

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में हमने 3 करोड़ 60 लाख मकान बनाए और गुजरात की बात करें तो यहां भी 15 लाख मकान बना कर दिए गए हैं। हमने किसानों की भी तकदीर बदलने का काम किया है और आज 11 करोड़ 78 लाख से अधिक किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब मोदी जी देश को कोरोना वैक्सीन लगवा रहे थे तो कांग्रेस के नेता लोगों को बहकाने और बरगलाने का काम कर रहे थे। ये है इनका दोहरा चरित्र और दोहरी राजनीति। उन्होंने यह भी कहा कि आज हमारे 21-22 साल के बच्चों को मालूम ही नहीं है कि कर्फ्यू क्या होता है वरना गुजरात में साल के 365 में से 265 दिन दंगा-फसाद होते थे।

प्रमुख खबरें

विपक्ष के विरोध के बीच Rahul Gandhi शनिवार को Chennai में छात्रों से करेंगे संवाद

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास