नए अध्यक्ष की नियुक्ति की अटकलों के बीच ओडिशा में भाजपा नेताओं से मिले नड्डा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 01, 2025

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओडिशा इकाई के नए अध्यक्ष की नियुक्ति की अटकलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा ने शुक्रवार को यहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की।

भाजपा के एक सूत्र ने बताया कि ओडिशा दौरे पर नड्डा ने राजभवन में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति से भी मुलाकात की। पार्टी की प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष बिरंची नारायण त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव उचित प्रक्रिया के तहत होगा।

त्रिपाठी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘आपको जल्द ही पार्टी के नए अध्यक्ष के बारे में पता लग जाएगा।’’ इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पुरी में भगवान जगन्नाथ मंदिर के दर्शन किए।

प्रमुख खबरें

Axis Bank को दूसरी तिमाही में 7,704 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ

Mumbai Police ने 2 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में फरार महिला को Kochi से पकड़ा

Yes Milord: केंद्र सरकार,चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस...सबको एक लाइन से नोटिस, सुप्रीम कोर्ट ने किसी को भी नहीं बख्शा

Renault की बिक्री में Hybrid और CNG गाड़ियों की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत तक पहुंचने की उम्मीद